Saturday, May 9, 2026
Homeएमपी दर्शनआओ चलें पन्ना के पार्क सफ़ारी

आओ चलें पन्ना के पार्क सफ़ारी

मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पन्ना ज़िला भी बेहद ख़ास स्थान रखता है। पार्क सफ़ारी के खूबसूरत दृश्य और विचरते वन्य प्राणी यहां सैलानियों को बार-बार आने के लिये प्रेरित करते हैं। वहीं पन्ना हीरों की खानों के लिये तो मशहूर है ही, सागर संभाग का यह ज़िला कई प्राचीन और करीने से बनाये गये मंदिरों की वजह से भी मशहूर है। यही वजह है कि पन्ना को मंदिरों की नगरी भी कहा जाता है। महामति प्राणनाथ भी यहां का एक ऐसा ही प्रसिद्ध मंदिर है जो असीम आध्यात्मिक आनंद के साथ ही अपनी सुंदरता और निमार्ण को लेकर भी मन मोह लेता है। शरद पूर्णिमा के समय यहां उत्सव सा माहौल होता है। पन्ना में पांडव जलप्रपात का प्राकृतिक नज़ारा, यहां की हरियाली और बावड़िया भी एक अलग संसार में ले जाती हैं। एमपी टूरिज़्म के इस नये वीडियो में आप पन्ना के इन्हीं ख़ास स्थलों को देखकर यहां जाने के बारे में ज़रूर सोचेंगे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास