इंदौर के मिट्टी कैफ़े इंदौर में मध्य प्रदेश के कवियों और लेखकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू भाषाओँ में गीत, ग़ज़ल, कविता, कहानी की महफिल जमी। कार्यक्रम में 50 से अधिक युवा लेखक, कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन राइटिंग एप, YourQuote Open Mic Event 3.0 ने किया था।


कार्यक्रम का संयोजन आयुषी और इंदौर के युवा कवि अवधेश शर्मा ने किया। संचालन मयंक ‘कायनात’ ने किया। आयुषी ने अंग्रेजी में अपनी रचना ” I have seen them caged” सुनाई। हिमांशु ने “प्यार को प्यार से निभाएंगे हम” गीत प्रस्तुत किया। अवधेश शर्मा ‘ध्रुव’ ने “वो कर रहें हैं अंधेरे की वफ़ादारी, मैं बाग से कुछ जुगनू पकड़ कर लाऊं क्या।” और “मैं वायरल कवि हूँ, वायरल कविता सुनाता हूँ। ” जैसी रचनाएं सुनाईं। आला चौहान ने “चमड़ी का हिसाब कुछ और है।” खुशबू मालवीया ने “करवा चौथ” पर कविता पढ़ी। डॉ राजेश कुमार ने “जज्बात” कविता सुनाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंदौर शहर के ही विश्व प्रसिद्द आर्टिस्ट वाजिद खान रहें। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष को युवाओ के साथ साझा किया और उन्हें जीवन में विपरीत परस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इंदौर के ही पलाश तिवारी ने इंदौर के ठेठ अंदाज में “उस लड़के का मोहल्ला” कविता सुनाकर श्रोताओं को हँसने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पहली बार कई युवा रचनाकारों ने अपनी कवितायें सुनाईं। इनमें दीपेश वशिष्ठ, मनीष गंगा पुरोहित, भावेश सोमानी, राजेश सूर्यवंशी, वीथी जोत, नारायण तिवारी, अमित कौरव, अर्पित कौरव, अंशिका, अंकित आनंद, शुभांगी तिवारी, डिंपल मिश्रा, अदिति, अमित सिंह, स्वप्निल, दर्शन, लोकेश, खुशबू, पायल, दीपक, रवि, राहुल, अमन, यश, तरुण, पारस, अमितेश, मान्या शामिल रहे। yourquote app एक राइटिंग एप है, जिसपर लेखक अपनी रचनाएं लिखते हैं और हर माह अलग-अलग शहरों में इसी तरह के कार्यक्रमों में शामिल होंते हैं।

