Sunday, September 6, 2026
HomeUncategorized23 दिसंबर से भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

23 दिसंबर से भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

प्रतीक चिन्ह जारी, 150 एडिटर,जर्नलिस्ट करेंगे शिरकत

भोपाल ( स्टुडियो संवाददाता )। इंदौर में 23 से 25 दिंसबर के बीच होने जा रहे भारतीय पत्रकारिता महोत्सव-2017 के लोगो का विमोचन हो गया है। भोपाल में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा ने प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। आयोजन की सफलता के लिये अपनी शुभकामनायें दी। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी निमंत्रित किया गया है। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल के अनुसार, क्लब के सदस्यों ने भोपाल में उनसे औपचारिक भेंट की और समारोह में आने का आग्रह किया। महोत्सव में देश भर के 150 से अधिक पत्रकार, संपादक हिस्सा लेंगे। मीडिया की दिग्गज हस्तियां आयेंगी। आयोजन मुख्यत: पत्रकारिता के बदलते दौर पर केंद्रित होगा, इसके साथ ही कई विशिष्ट कार्यक्रम भी होंगे।

विमोचन समारोह में विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थे। आयोजन समिति के सचिव कमल कस्तूरी ने विधानसभा अध्यक्ष को महोत्सव में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। अपने संबोंधन में प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया, मूर्धन्य पत्रकार राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, शरद जोशी और  माणकचंद बाजपेयी की स्मृति में यह महोत्सव हो रहा है। विमोचन समारोह में स्टेट प्रेस क्लब के पदाधिकारी संजीव श्रीवास्तव, अजय भट्ट, सुनील जोशी, आकाश चौकसे, प्रबुद्ध दुबे, शीतल राय और सोनाली यादव भी मौजूद थीं।

बदलते दौर की पत्रकारिता पर केंद्रित है आयोजन

प्रवीण खारीवाल ने इंदौर स्टुडियो से कहा, यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में तेजी से आ रहे बदलावों पर केंद्रित है। स्टेट प्रेस क्लब के मंच पर इसका मंथन होगा। पारंपरिक और नई पत्रकारिता या सोशल मीडिया में जर्नलिज़्म जैसे ज्वलंत मुद्धों पर प्रासंगिक चर्चा के विशिष्ट सत्र होंगे। इस पर एक विशेषांक का भी प्रकाशन होगा। बड़ी बात यह है कि इस आयोजन में मेन स्ट्रीम पत्रकारिता के 150 से अधिक सीनियर जर्नलिस्ट और एडिटर हिस्सा लेंगे जो प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में इन दिनों बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया की कई दिग्गज हस्तियां भी आयेंगी। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले साथी पत्रकारों को सम्मानित भी किया जायेगा।

रचनात्मक आयोजनों का भी चलेगा सिलसिला

खारीवाल ने कहा , आयोजन में रचनाकार पत्रकारों पर एकाग्र अपनी तरह का एक अलग कार्यक्रम भी होगा। इसमें ऐसे पत्रकार शामिल होंगे, जिनकी अलग-अलग विषयों और विधाओं पर पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। जबकि सृजनधर्मी पत्रकारों की पुस्तकों और उनके मीडिया से जुड़े नये कामों की शुरूआत भी स्टेट प्रेस क्लब के मंच पर होगी। आयोजन के दौरान मुशायरे, गीत-संगीत के स्तरीय आयोजन होंगे। महेश्वर में फोटोग्राफी को लेकर विशिष्ट कार्यशाला होगी। उन्होंने कहा, एक तरह से इस आयोजन में पत्रकारिता की तीन पीढ़ियों का मिलन होगा। महोत्सव में राज्य के अलग अलग शहरों में जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन्स की शिक्षा ले रहे स्टुडेंट्स भी बड़ी संख्यां में शामिल होंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास