( इंदौर स्टुडियो संवाददाता) । इंदौर स्टुडियो की अनौपचारिक शुरूआत कर दी गई है। शुरूआती तकनीकी दिक्कतों के बावजूद मध्यप्रदेश के प्रमुख कलाकारों और कला रसिकों ने वेबसाइट के प्रयास की प्रशंसा की है। कलाकारों के हित में एक ज़रूरी कदम बताया है। फेसबुक,फोन,ई मेल पर इंदौर स्टुडियो को लगातार शुभकानाएं मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच इंदौर स्टुडियो का अमेरिका से भेजा गया राजीव नेमा का पहला प्रोमो भी जारी किया गया है। इंदौर स्टुडियो मध्यप्रदेश के कलाकारों की अपनी वेबसाइट है। वेबसाइट पर कलाकार अपनी कला गतिविधियों, शोज़ और परफॉरमेंस के प्रमोशनल वीडियोज़ भेज सकेंगे। अपनी कला से जुड़ी खबर बन सकेंगे।
‘इंदौर स्टुडियो’ की अनौपचारिक शुरूआत
RELATED ARTICLES

