(इंदौर स्टुडियो संवाददाता)। अगर आपको मध्यप्रदेश के नये और पुराने कलाकारों के वीडियोज़ देखना है तो इंदौर स्टुडियो वेबसाइट पर आपकी
कामना काफी हद तक पूरी हो सकती है। मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति पर केंद्रित वेबसाइट पर शुरूआत से ही इस बात की झलक मिलने लगी है। मध्यप्रदेश के कलाकारों के हित में काम कर रही यह अपने तरह की पहली वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर यू ट्यूब पर मौजूद ऐसे वीडियोज़ भी शेयर किये गये हैं,जो कम देखे गये हैं और बहुत उपयोगी हैं। इंदौर स्टुडियो को इन वीडियोज़ मेकर्स का सहयोग मिल रहा है। वेबसाइट की संपादकीय टीम ने सहयोग दे रहे यू ट्यूबर्स के प्रति आभार जताया है। ऐसे उपयोगी वीडियोज़ ज़्यादा कला प्रेमियों तक पहुंचाने के मकसद से वेबसाइट पर प्रस्तुत किये गये हैं। खासकर ऐसे वीडियोज़ जिन्हें इंटरनेट यूज़र्स कम ही सर्च कर सके हैं।इस वेबसाइट पर नये और पुराने कलाकारों के पारंपरिक और मॉडर्न कला विधाओं के वीडियोज़ देखे जा सकते हैं।
खुद मध्यप्रदेश के गायक,अभिनेता,संगीतकार,कवि,फैशन डिज़ाइनर,वीडियोग्राफर,फिल्म मेकर अपने काम को mpartisthelp@gmail.com पर ई मेल कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर कलाकारों और रचनाकारों के साथ कला आयोजक और संस्थाएं अपने समाचार भेज सकती हैं। वेबसाइट ऐसे वीडियोज़ के ज़रिये मध्यप्रदेश के कलाकारों और कला आयोजनों को नई पहचान और प्रतिष्ठा देने का काम करेगी। वीडियोज़ के निमार्ण में नि:शुल्क रचनात्मक सहयोग भी प्रदान करेगी। वेबसाइट की कल्पना ग्वालियर और इंदौर के शीर्ष अखबारों से पत्रकारिता की शुरूआत करने वाले सीनियर जर्नलिस्ट शकील अख़्तर ने की है। शकील दोनों ही शहरों की विभिन्न कला संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वेबसाइट को पेशेवर और सीनियर कलाकारों के मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताया है। ( छाया चित्र:इंदौर के सीनियर थिेएटर आर्टिस्ट और टीवी अभिनेता,सुशील जौहरी )

