(इंदौर स्टुडियो डेस्क) । अपनी कला को दीजिये मान, बढ़ाइये मध्यप्रदेश की शान। इसी मूल भावना को लेकर इंदौर स्टुडियो अपने प्रयासों की ओर अग्रसर है। मध्यप्रदेश की कला गतिविधियों और कलाकारों के परफॉरमेंस पर केंद्रित यह अपनी तरह की अलग वेबसाइट है। इस वेबसाइइट के माध्यम से कलाकारों को रचनात्मक सहयोग दिया जायेगा। उनके गीत,संगीत,नाटक,नृत्य,फैशन,फिल्म आदि से जुड़े प्रमोशनल वीडियो और ख़ास विषयों पर यू ट्यूब के लिये शॉर्ट फिल्में बनाने में मदद दी जायेगी।वेबसाइट पर राज्य के कलाकार खुद भी अपने परफॉरमेंस के वीडियोज़ शेयर कर सकेंगे। कला संस्थाएं अपनी गतिविधियों और कला के क्षेत्र में योगदान की फिल्में वेबसाइट को भेजने या मेकिंग में मदद ले सकेंगी। वेबसाइट पर कलाकार अपने परफॉरमेंस से संबंधित छह मिनट की अवधि के वीडियोज़ भेज सकेंगे ।
जबकि कला संस्थाएं अपने आगामी कार्यक्रमों,कलाकारों,पोस्टर,टिकिट आदि की सूचनाएं और समाचार वेबसाइट को भेज सकेंगी। सभी जानकारी mpartisthelp@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं। कंटेट और एडिटोरियल टीम चयन के बाद वेबसाइट पर वीडियोज़ और खबरों को देखा,पढ़ा जा सकेगा। वेबसाइट से राज्य की प्रमुख कला संस्थाओं के जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई संस्कृतिकर्मियों,कलाकारों और पत्रकारों का वेबसाइट के काम को समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

