Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंग्वालियर में हुआ 'लॉकडाउन डायरी' पुस्तक का विमोचन

ग्वालियर में हुआ ‘लॉकडाउन डायरी’ पुस्तक का विमोचन

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। संस्कृति संचालनालय, भोपाल के सहयोग से ग्वालियर की #सृजनसारथी संस्था ने स्थानीय मानस भवन परिसर में #लॉकडाउन_डायरी पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी मौजूद थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उपस्थित थे। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड के नियम एवं शर्तो का सही पालन होता देखकर अतिथियों ने प्रसन्नता जताई।इस पुस्तक के सृजनकार संस्था के सचिव सचिन मुजुमदार ने बताया की कोविद -१९ के कारन जब सम्पूर्ण देश घरो में बैठने के लिए विवश था, तब उन्होंने देश के विभिन्न लोगो में सकारात्मक सोच को बढ़ाने के उद्देश्य से इस पुस्तक की कल्पना की। पुस्तक में देशभर के २६ लेखकों की रचनाएं सम्मिलित है। मुख्य अतिथि श्री अमित सांघी जी ने कहा की संस्था का ये प्रयास लोगो में कोविद-१९ के कारण छाये नैराश्य को दूर करने में कारगर रहा और एक सकारात्मक पहलू के साथ पुस्तक के रूप में सबके लिए उपलब्ध है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पंकज पांडेय ने बहुत ही रोचक अंदाज़ में कहा कि ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम में अक्सर लोग पुलिसकर्मियों को आमंत्रित नहीं करते क्योंकि उनका सोचना है पुलिस का साहित्य या कला से कोई सरोकार नहीं होता । जबकि पुलिस विभाग में ऐसे बहुत से लोग है जो साहित्यिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर संस्था ने अर्चित माहेश्वरी, डॉ राजेश लेखी, नईम कुरैशी और अशोक शर्मा का सम्मान किया जो विगत कई वर्षो से संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तकों को खरीद कर पढ़ते है। कार्यक्रम में डॉ राकेश पाठक, डॉ शिराली रुणवाल, डॉ अरविन्द रुणवाल, सुभाष अरोरा समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय लघाटे ने किया।आभार प्रदर्शन संस्था की कोषाध्यक्ष दीप्ति मुजुमदार ने माना।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास