Wednesday, May 13, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मजूनियर बच्चन के साथ क्रिकेटर बनी सैयामी ने 'घूमर' का फ्सर्ट लुक...

जूनियर बच्चन के साथ क्रिकेटर बनी सैयामी ने ‘घूमर’ का फ्सर्ट लुक शेयर किया

सिने संवाददाता,इंदौर स्टूडियो। सैयामी खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘घूमर’ का पहला लुक सोशल मीडिया पर जारी किया है। वह ‘ब्रीद: इनटू द शैडो’ के सह-कलाकार अभिषेक बच्चन के साथ एक क्रिकेटर की भूमिका निभाती नज़र आएंगी।  अभिषेक फिल्म में उनके कोच की भूमिका निभा रहे है। दिलचस्प बात यह है कि सैयामी ने महाराष्ट्र के लिए स्कूल स्तर पर क्रिकेट भी खेला है। अभिनेत्री ने राष्ट्रीय टीम चयन में भी जगह बनाई, लेकिन उन्होंने इसके बजाय बैडमिंटन राज्य चैंपियनशिप का विकल्प चुना। सैयामी खेर ताहिरा कश्यप की आने वाली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ और अश्विनी अय्यर तिवारी की ‘फाडू’ का भी हिस्सा हैं। जबकि ‘घूमर’ का निर्देशन आर. बाल्की कर रहे हैं और इसमें शबाना आज़मी भी अहम भूमिका में हैं। सैयामी ने कहा, “बड़े होने के दौरान मैंने हमेशा सोचा था कि मैं एक दिन एक खिलाड़ी बनूंगी क्योंकि मुझे बचपन से ही खेलों से जुड़ना पसंद था। लेकिन जब अभिनय की बात सामने आई, तो मुझे एहसास हुआ कि मुझे कैमरे का सामना करना और उसके साथ परदे पर जो एक अलग जीवन आता है हर किरदार के साथ लाया मुझे बहुत पसंद है। लेकिन कहीं न कहीं मेरे दिल में हमेशा एक क्रिकेटर को परदे पर निभाना चाहती थी और एक क्रिकेटर होने के अपने सपने को पूरा करना चाहती थी, भले ही वह ऑनस्क्रीन एक भूमिका के रूप में ही क्यों न हो। घूमर ने मुझे वह मौका दिया, यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास