इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम नृत्य, संगीत, रंगमंच, चित्रकला, कविता, लोककलाओं और फैशन, फोटोग्राफी और शॉर्ट फिल्म मेकर्स से जुड़े कलाकारों की वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर कलाकार और संस्थाएं अपने कार्यक्रमों के शॉर्ट वीडियोज़,चित्र और ख़बरें प्रकाशन हेतु भेज सकते हैं। वीडियोज़ और समाचार mpartisthelp@gmail.com या indorestudio@gmail.com पर भेजे जाने चाहिये।
वीडियोज़ की अवधि अधिकतम 3 से 6 मिनट होना चाहिये। अगर नाटक का रूचिप्रद सीन है, वो भी 3 से पांच मिनट का होना चाहिये। इसी तरह से शायरी, कविता और कॉमेडी या मिमिक्री के वीडियोज़ तीन से छह मिनट के अवधि के ही होना चाहिये। वीडियोज़ मौलिक होना चाहिये, उसमें संगीत,विज़ुअल्स या तस्वीरें कलाकार की होनी चाहिये। वेबसाइट पर अर्थपूर्ण फिल्में भी भेजी जा सकती हैं। इंदौर वेबसाइट की एडिटोरियल टीम सभी तरह के वीडियोज़ के चयन और पब्लिश करने के लिये स्वतंत्र रहेगी।
इंदौर स्टुडियो कलाकारों और कला संस्थाओं की फिल्में और वीडियो बनाने में भी रचनात्मक सहयोग देगा। इंदौर स्टुडियो के मंच पर किसी गायक या गायिका, ऑकेस्ट्रा समूह, संगीत कलाकार को विशेष रूप से से भी प्रस्तुत किया जा सकेगा। इंदौर स्टुडियो ऐसे आयोजन में अपनी तरफ से रचनात्मक सहयोग के लिये तत्पर रहेगा। स्कूल और कॉलेज के कलाकारों के लिये भी खास प्रस्तुतियां तैयार की जा सकेंगी। उन्हें बेहतर कंपोज़र, प्रोड्यूसर,साउंड रिकॉडिस्ट, लिरिक्स आदि उपलब्ध कराये जा सकेंगे।

