Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंभोपाल में आज से शान-ए- मध्यप्रदेश उत्सव

भोपाल में आज से शान-ए- मध्यप्रदेश उत्सव

भोपाल ( कला संवाददाता ) । रंगकृति नाट्य संस्था की ओर से तीन दिवसीय नृत्य एवं नाट्य कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 23 अक्टूबर से शुरू हो जायेगा। शान-ए-मध्यप्रदेश नाम से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में ग़ज़ल, कथक और बैले, खूब लड़ी मर्दानी का मंचन होगा।

शहीद भवन में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के पहले दिन प्रसिद्ध गजल गायक सलीम अल्लाहवाले की गजलों पर कथक नृत्यांगना वी.अनुराधा कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। दूसरे दिन 24 अक्टूबर को शौर्य गाथा के अंतर्गत कीर्ति बैले परफार्मिंग आर्ट की, खूब लड़ी मदार्नी का मंचन होगा। इसका निर्देशन चंद्रमाधव बारिक ने किया है।   समारोह के समापन मौके पर 25 अक्टूबर को लय-ताल के तहत सांई अकादमी के शिष्यों द्वारा सरस्वती वंदना, शास्त्रीय गायिका रवि तान्यता भदौरिया का ध्रुपद गायन, तरुणप्रीत कौर का ख्याल गायन और तपस्या भट्ट तबला वादन की प्रस्तुति देंगी।

रंगकृति की सचिव नीता चौधरी के मुताबिक, समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव, अध्यक्ष अजय सिंह पटेल, विशेष अतिथि अरुणेश्वर सिंहदेव और नृत्यांगना डॉ. लतासिंह मुंशी होंगी। इसके साथ ही इस समारोह में सुप्रसिद्ध अभिनेता और रंगकर्मी राजीव वर्मा, रंग निर्देशक आलोक चटर्जी, प्रसिद्ध उद्घोषिका उमा अय्यर रावला, स्पोर्ट्स कॉमेंटेटर प्रशांत सिंह सेंगर, वरिष्ठ रंगकर्मी और निर्देशक तनवीर अहमद और लेखिका जया सरकार को रंगकृति : शान-ए-मध्यप्रदेश के सम्मान से नवाजा जाएगा। जया सरकार  को रंगकृति शान ए मध्यप्रदेश सम्मान से सम्मानित भी किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास