‘मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज’ (मामी) का आयोजन 12 से 18 अक्टूबर तक मुंबई में हो रहा है। यह फिल्म फेस्टिवल का 19 वां संस्करण होगा। इस फिल्म उत्सव में इंदौर में निर्मित फिल्म शून्य का भी प्रदर्शन होगा।
फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं सुदीप्ता सक्सेना के मुताबिक, मामी में उनकी फिल्म का प्रदर्शन 15 अक्टूबर रविवार को पीवीआर ईसीएक्स अंधेरी मे- ऑडी 3 में होगा। फिल्म की दूसरी स्क्रीनिंग 18 अक्टूबर को पीवीआर अंधेरी के ऑडी-4 में होगी। फिल्म के लेखक,निर्देशक दिव्यांक अग्रवाल हैं। सुदीप्ता के साथ फिल्म में चिराग खंडेलवाल,विकास सिंह ने भी अभिनय किया है।
इस फेस्टिवल की शुरुआत इंडस्ट्री ने एक नई कोशिश के साथ की है। महोत्सव की शुरूआत अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्केबाज’ से होगी। महोत्सव में 49 देशों की 220 से ज्यादा फिल्में प्रदर्शित होगी। जानकारी के मुताबिक, जियो-मामी के इस आयोजन में मशहूर इतावली अभिनेत्री मोनिका बेलुची भी शिरकत करेंगी। वो पहली भारत आ रही हैं।

