रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक सुविधाओं वाला साइंस कालेज का ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो गया। इसका उद्घाटन 15 अक्टूबर को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ऑडिटोरियम का तेज़ी से साज-सज्जा का काम किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेण मूणत का कहना है कि यह मध्य भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक ऑडिटोरियम है। इस बीच इस ऑडिटोरियम का नाम कला के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले स्वं. हबीब तनवीर के नाम पर रखने की मांग भी शुरू हो गई है। राज्य के रंगमंच कलाकारों में यह मांग उठ रही है। सभी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की तैयारी में जुट गये हैं।

