Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरेंवरिष्ठ पत्रकार आदिल कुरैशी का निधन 

वरिष्ठ पत्रकार आदिल कुरैशी का निधन 

इंदौर ( स्टुडियो संवाददाता ) । वरिष्ठ पत्रकार और संस्कृतिकर्मी आदिल कुरैशी का बुधवार की शाम इंदौर में निधन हो गया। आदिल कुरैशी कुछ समय से बीमार थे। उनका स्थानीय बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। आदिल कुरैशी देश के जाने-माने शायर डॉ.राहत इंदौरी और आकिल कुरैशी के छोटे भाई थे। इंदौर के रंगमंच और कला के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने रंगशाला और फनकार जैसी कला संस्थाओं के माध्यम से इंदौर में बहुत सी कला गतिविधियों को आगे बढ़ाने का लंबे समय तक काम किया । आदिल ने खुद भी कई नाटकों,टीवी और रेडियो धारावाहिकों में अभिनय किया, कला गतिविधियों पर वे लगातार लिखते रहे। वे इंदौर के कलाकारों के बीच बेहद लोकप्रिय थे, जिंदादिल शख्सियत उनकी बड़ी पहचान थी। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 19 अक्टूबर की सुबह किया गया। इंदौर स्टुडियो उनके निधन पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करता है। शहर के कई पत्रकारों और कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना ज़ाहिर की है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास