Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंविवेक अग्रवाल को पुस्तक ‘मुं’भाई’ के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार

विवेक अग्रवाल को पुस्तक ‘मुं’भाई’ के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार

इंदौर (स्टुडियो संवाददाता )। उज्जैन, मध्यप्रदेश से वास्ता रखने वाले मशहूर खोजी पत्रकार विवेक अग्रवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट लेखन के लिये इस साल का महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी का ‘बाबूराव विष्णु पराड़कर’ पुरस्कार दिया गया है। विवेक को मुंबई अंडरवर्ल्ड पर लिखित उनकी खोजी किताब ‘मुं’भाई’ को लेकर यह पुरस्कार घोषित किया है। हालांकि अब इसका नया संस्करण  ‘मुं’भाई’ रिटर्न्स भी पब्लिश हो गया है।

आपको बता दें, विवेक करीब 25 सालों से मुंबई में ही मेन स्ट्रीम पत्रकारिता कर रहे हैं। क्राइम रिपोर्टिंग और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी खबरों के लिये विशेष तौर पर जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी अंडरवर्ल्ड से जुड़ी एक और पुस्तक ‘खेल-खल्लास’ चर्चा में है। उल्लेखनीय है कि  हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु प्रयासरत महाराष्ट्र का हिंदी साहित्य अकादमी हर साल हिन्दी सेवियों को अकादमी पुरस्कार देता है । अकादमी के ये पुरस्कार अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय तथा विधागत होते हैं। सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को अकादमी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के समन्वयक डॉ. शीतला प्रसाद दुबे के मुताबिक इस साल अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कारों में ‘महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए श्री शशि भूषण वाजपेयी तथा ‘डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए श्री सूर्यप्रसाद दीक्षित के नाम तय हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास