
हाल ही में इंदौर में अभय प्रशाल स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी के मुख्य आतिथ्य में एक नई फैशन पत्रिका, फैशन फिनास का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल भी मौजूद थे। यह मैगज़ीन फोटोग्राफी के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले शिवणेकर परिवार ने शुरू की है। इसका प्रबंध और संपादन यतींद्र शिवणेकर करेंगे। यतींद्र शिवणेकर परिवार के अग्रज और प्रतिष्ठित फोटोग्राफर रघुनाथ शिवणेकर के पोते हैं।


