Wednesday, April 15, 2026
Homeनया आकर्षणअवि-सुशांत की आवाज़ में 'क़िस्मत' का दर्द

अवि-सुशांत की आवाज़ में ‘क़िस्मत’ का दर्द

इंदौर ( स्टुडियो संवाददाता )। आपने भी सुना होगा, अरविंद्र खैरा की पंजाबी फिल्म ‘क़िस्मत’ का दर्दभरा गीत- ‘क़िस्मत बदलती वेखी मैं, इह जग बदलता वेख्या।’ इस कशिश भरे नग़मे को जिसने भी सुना, पहली बार में वो इस गीत और इसके बोलो का होकर रह गया। इस गीत को जानी ने लिखा और कंपोज़ किया है। अब इसी गीत को इंदौर के प्रतिभाशाली सिंगर अवि शर्मा और सुशांत त्रिवेदी ने अपने अंदाज़ में आवाज़ दी है। दोनों के मूल सिंगर एमी वर्क की गायिकी और जानी की धुन को नया प्रायोगिक विस्तार और आयाम देने की कोशिश की है। इस प्रयोग में दोनों कामयाब भी रहे हैं। गीत में पंजाबी के साथ अंग्रेज़ी बोल भी जोड़े गये हैं। इस तरह से देशी वर्शन को इंटरनेशनल टच देने की कोशिश की गई है। आप भी सुनिये आशीर्वाद म्युज़िक स्टुडियो का -Qismat mashup 2017। अगर पसंद आये तो शेयर कीजिये और अपनी राय दीजिये ।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास