Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरें10 मिनट में साहिल ने मर्लिन की पेंटिंग बनाई,तस्वीरों ने अभिनेत्री की...

10 मिनट में साहिल ने मर्लिन की पेंटिंग बनाई,तस्वीरों ने अभिनेत्री की याद दिलाई

इंदौर,7 मई ( कला प्रतिनिधि)। इंदौर के युवा चित्रकार साहिल लहरी नई चुनौतियों के साथ चित्रकला की बारीकियों को सीखने और समझने की कोशिश में जुटे हैं। बंद कमरों वाले स्टुडियो की जगह अपने काम को सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करने में दिलचस्पी दिखाते हैं। इस कलाकार ने इस बार हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो को अपनी चित्रकला यात्रा का विषय बनाया और उनकी दस मिनट में पेंटिग बना डाली। इसका एक फास्ट वीडियो आपके स्क्रीन पर भी है।

मर्लिन मुनरो का जन्म 1 जून 1926 को लॉस एंजेलिस में हआ था। उन्होंने 30 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी मौत को 53 साल से ज़्यादा हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके अभिनय और ज़िदंगी को लेकर प्रशंसकों के साथ कलाकारों में जबरदस्त दिलचस्पी बरकरार है। मुनरो की ज़िदंगी बेहद मुश्किलों के दौर से गुज़री, उनकी मां शादीशुदा नहीं थी इसलिये उनका बचपन तानों के बीच गुज़रा। उन्हें अनाथालय में रहना पड़ा। उन्हे तीन शादियों के बावजूद वो सच्चे प्यार को तरसती रहीं।

मॉडलिंग की दुनिया से पहचान बनाकर वो सेल्यूलाइड के परदे की खूबसूरत अभिनेत्री बनी। अपनी मादक अदाओं से उन्होंने दुनिया भर में खासी प्रशंसा पाई। 1953 में आई फिल्म ‘नियाग्रा’ से मर्लिन हॉलीवुड की एक सफल अदाकारा बनकर उभरीं। संगीत की दुनिया में भी मुनरों ने अपना हुनर दिखाया। उनके बनाये गाने ‘बाय बाय बेबी’ और ‘लेट्स मेक लव’ आज भी लोग गुनगुनाते हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति रहे जॉन एफ केनेडी के लिए ‘हैपी बर्थडे मिस्टर प्रेसिडेंट… गीत गया था।

सफलता की बुलंदियों पर चढ़ने के बावजूद मुनरो के जीवन में उतार-चढ़ाव खत्म नहीं हुए मगर उनका आकर्षण कभी खत्म नहींं हुआ। उनकी बिंदास ज़िदंगी, संघर्ष की कहानी, ज़िदंगी को लेकर उनका नज़रिया आज भी लोगों को प्रेरित करता है। सच में मर्लिन हर तरह से एक मिसाल अभिनेत्री थीं। यहां उनकी हम कुछ यादगार तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास