मोनालिसा दास, इंदौर स्टूडियो। राजस्थान के अलवर में रंग संस्कार थियेटर ग्रुप का, 75 दिवसीय ‘अलवर रंगम’ फेस्टिवल, 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। ‘अलवर रंगम’ का यह दूसरा संस्करण है। 28 मार्च तक निरंतर चलने वाला यह फेस्टिवल देश में अपनी तरह का लबसे लंबे समय नाट्य महोत्सव होगा। यह महोत्सव अलवर में गायत्री मंदिर रोड पर मौजूद मेहेदी बाग के एचएमटी ऑडियोटोरियम में होने जा रहा है। उत्सव में देश के कई राज्यों के रंगमंच समूह अपने नाटकों का मंचन करेंगे। इस दौरान देश के सैकड़ों कलाकारों का यहाँ जमघट लगेगा।
दुनिया का सबसे लंबा थिएटर फेस्टिवल: रंग संस्कार थिएटर ग्रुप के निदेशक डॉक्टर देशराज मीणा ने इस महोत्सव की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, अलवर थिएटर फेस्टिवल एक मायने में दुनिया का सबसे लंबा थिएटर फेस्टिवल होगा। इस साल, महोत्सव में हिंदी,उड़िया, बंगाली, मराठी, संस्कृत और उर्दू सहित छह अलग-अलग भाषाओं के 75 नाटकों का मंचन होगा। महोत्सव के दौरान 63 हिंदी नाटकों का मंचन होगा। जबकि सात बंगाली, दो मराठी और एक-एक उड़िया, संस्कृत और उर्दू नाटकों का मंचन किया जाएगा।
पहले संस्करण में 27 नाटकों का हुआ था मंचन: आपको बता दें ‘अलवर रंगम’ के पहले संस्करण में कुल 27 दिनों तक नाटको का यह महोत्सव आयोजित हुआ था। तब यह 1 मार्च से 27 मार्च 2022 तक चला था। परंतु इस बार 75 दिनों तक यह महोत्सव आयोजित होगा, जो प्रबंधन और आयोजन की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा रंगोत्सव बन जायेगा।
31 जनवरी तक होने वाले नाटकों की लिस्ट : इस महीने नाट्य उत्सव में 13 जनवरी से 31 जनवरी तक जिन नाटकों का मंचन होगा। उनके नाम हैं – प्रेम रामायण (दिल्ली),महारथी,बिच्छू (राजस्थान),लम्हों की मुलाक़ात (जम्मू एंड कश्मीर), गधे की बारात (उत्तरप्रदेश), ऐसा भी होता है (मध्यप्रदेश), सैलाब (दिल्ली),शनिवार को दो बजे (राजस्थान),सुगन्धी,डाक घर (हिमाचल प्रदेश),जौहर (उत्तर प्रदेश), मिस्टिरियस थिंग्स एंड ए कॉमन मैन (राजस्थान),अतिथि (दिल्ली),लाइसेंस (हिमाचल प्रदेश),उरूभंगम,पति गये री काठियावाड़ (दिल्ली),हम भारत के लोग (राजस्थान) और दिल ही एक्सप्रेस (जम्मू एंड कश्मीर)।
13 जनवरी से ‘अलवर रंगम’ का शुभारंभ, 75 दिन तक होंगे 75 नाटक
RELATED ARTICLES

