Saturday, March 7, 2026
Homeटॉप शोज़15 हस्तियों को 'स्टाइल आईकॉन-2017' का सम्मान

15 हस्तियों को ‘स्टाइल आईकॉन-2017’ का सम्मान

इंदौर ( स्टुडियो संवाददाता )।  देश के सबसे बड़े डिज़ाइन एजुकेशन नेटवर्क INIFD का शहर में ग्लोबल डायरेक्टर्स मीट का दो दिवसीय समारोह संपन्न हुआ। समारोह में देश और विदेश से आये सेंटर डायरेक्टर्स शामिल हुए। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में अपने काम से अलग पहचान बनाने वाली शहर की 15 प्रमुख शख्सियतों को ‘स्टाइल आइकॉन-2017’ के अवार्ड से नवाज़ा गया।
संस्था के प्रमोद लोखंडे और पुनीत सुरेका ने बताया ,  इस आयोजन में पहले दिन ग्लोबल मीट में INIFD के सीईओ अनिल खोसला, ऋतु कोचर, WLDC गोआ के Adv पंडित राठौड़, INIFD वाशी,मुंबई से रिया दरयानी, मुम्बई घाटकोपर से रितिका सिंह के साथ ही दिल्ली और जयपुर के सेन्टर डायरेक्टर्स पहुंचे। INIFD के देश और विदेश में करीब 180 केंद्र हैं। आयोजन में लंदन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेल्स के डायरेक्टर्स भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे दिन शहर की 15 प्रमुख हस्तियों को ‘स्टाइल आइकॉन 2017’ के अवार्ड से नवाज़ा गया। इस कार्यक्रम का संचालन जाने-पहचाने टीवी कलाकार अमन वर्मा ने किया। इस दौरान शहर के पसंदीदा गायक सिंगर चिंतन बाकीवाला ने अपने गीत-संगीत से समां बांध दिया।
INIFD के चुने गये स्टाइल आइकॉन 2017

स्टाइलिश पर्सन आफ द सिटी का अवार्ड पूर्व पुलिस अधिकारी कक्कड़ को दिया।  इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों में क्रमश:  पुलिस विभाग से श्री मुहम्मद युसूफ, आर्किटेक्ट विकास ठक्कर, डॉक्टर अपूर्व पुराणिक,शिक्षाविद सिद्धार्थ सिंह, मीडिया पर्सन नरेंद्र कानिटकर, एडवोकेट अजय बागड़िया, फैशन डिज़ाइनर पूनम वोहरा, ज्वेलरी डिज़ाइनर सीमा पाहूजा, इंटीरियर डिज़ाइनर डॉली चड्ढा, सोशल वर्कर अभिषेक सिंह सिसोदिया , ब्यूटीशियन पम्मी चावला, स्टार्टअप अनिरूद्ध गर्ग और सौरभ राजा, रियल इस्टेट अभिषेक झवेरी और आर्टिस्ट चिंतन बाकीवाला को स्टाइल आइकॉन का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास