सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो: भारत के प्रमुख मीडिया और मनोरंजन उद्योग के अधिकारियों में से एक, विजय सुब्रमण्यम मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म कॉन्टेंट के विकास, क्यूरेट, वित्त और उत्पादन के लिए एक स्वतंत्र कंपनी घोषणा की है। कंपनी भारतीय बाज़ार, दक्षिणी भारतीय क्षेत्र पर ध्यान ज़ोर देगी। सुब्रमण्यम स्टार नेटवर्क, एमटीवी नेटवर्क्स, डिज़नी इंडिया और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो से जुड़े रहे हैं। उन्हें स्ट्रीमिंग सेवा के लिए कॉन्टेंट स्थापित करने और उसे सफलता के साथ चलाने का श्रेय दिया जाता है। ’29 सितंबर वर्क्स’, नाम से उनकी कंपनी काम करेगी। यह कंपनी एक क्रिएटर फ्रेंडली प्लेटफार्म की तरह काम करेगी। कंपनी स्थापित रचनाकारों और निर्माताओं के साथ काम करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी पहले से ही मलयालम, तमिल कन्नड़ और कन्नड़ फिल्मों और सिरीज़ के लिये काम कर रही है। विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “भारतीय कॉन्टेंट अपने चरम पर है। हम दर्शकों के लिये एक नये ज़माने की मनोरंजन कंपनी बनने के लिए तैयार हैं। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में होगा।
29 सितंबर वर्क्स: नये ज़माने की मनोरंजन कंपनी, निर्माण और प्रचार के करेगी काम
RELATED ARTICLES

