Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorized3 मई को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे “चन्देरीनामा”

3 मई को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे “चन्देरीनामा”

भोपाल स्थित प्रोडक्शन हाउस प्रो आर्ट इंडिया द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंटरी फिल्म “चन्देरीनामा” को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017 में बेस्ट प्रमोशनल फिल्म से सम्मानित गया है. इस फिल्म का निर्माण मध्यप्रदेश संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के लिए किया गया है.

चन्देरीनामा मध्यप्रदेश के चंदेरी शहर और साड़ी की कहानी है. चंदेरी अपनी हाथों से बनी साड़ी के लिए विश्व भर में मशहूर है. फिल्म में चंदेरी साड़ियों के इतिहास से लेकर वर्तमान और भविष्य को भी छूने की कोशिश की गयी है. फिल्म में चंदेरी की वास्तुकला का चित्रण भी रोचक और कलात्मक अंदाज़ से किया गया है. मशहूर गायक गुंदेचा बंधुओं के ध्रुपद गायन से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक अलग संसार में ले जाती है. कबीर के भजन “झीनी बीनी चदरिया” के अंशों ने फिल्म के अलग अलग अध्यायों को जोड़ने में एक कारगर भूमिका निभाई है.

इस फिल्म को 17 लोगों की टीम ने लगभग 13 दिनों तक चंदेरी में 4K सिनेमा कैमरे से शूट किया है. यह फिल्म मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, गुवाहाटी फिल्म फेस्टिवल, खजुराहो फिल्म फेस्टिवल इत्यादि में प्रदर्शित की  जा चुकी है. प्रो आर्ट इंडिया के पार्टनर्स संजय गुप्ता, रज़ा मावल और असित जैन ने महत्वपूर्ण योगदान देकर इस फिल्म को कलात्मक ऊंचाईयों पर पहुँचाने में मदद की है।

चन्देरीनामा फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संजय गुप्ता एवं डायरेक्टर श्री राजेंद्र जांगले को रजत कमल के साथ साथ 1 लाख का पुरस्कार भी प्राप्त होगा. यह पुरस्कार 3 मई18 को राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली में दिया जायेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास