Tuesday, June 16, 2026
Homeकला खबरेंछिंदवाड़ा में 5 जून से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन

छिंदवाड़ा में 5 जून से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन

सचिन वर्मा, इंदौर स्टूडियो। शहर की सबसे पुरानी सक्रिय नाट्य संस्था ‘नाट्यगंगा रंगमंडल’ द्वारा 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर ‘आठवें राष्ट्रीय नाट्य समारोह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति संचालनालय के सहयोग से यह तीन दिवसीय समारोह 5 से 7 जून तक केडी पब्लिक स्कूल, शक्ति नगर (गुलाबरा) में आयोजित होगा। समारोह में देश के चार नाटकों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सभी प्रस्तुतियां शाम प्रतिदिन सवा 7 बजे से होंगी।।A rehearsal scene from the play *Jis Lahore Ki*, to be performed at Natya Ganga's National Theatre Festival.नाटकों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: 5 जून: एकाक्षर स्किलर्स (अंबाला) द्वारा विकास बाहरी लिखित एवं तरुण जलोटा निर्देशित नाटक ‘खिड़की’ का मंचन होगा। इसी दिन नाट्यगंगा द्वारा अलखनंदन जी लिखित एवं युवा कलाकार गुंजन मेटेकर व पूनम बचले निर्देशित नाटक ‘जादू का सूट’ प्रस्तुत किया जाएगा। 6 जून: नाट्यगंगा रंगमंडल द्वारा 45 दिवसीय कार्यशाला के प्रशिक्षित कलाकारों के साथ असग़र वजाहत लिखित भव्य नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई’ का मंचन होगा। इसका निर्देशन संस्था अध्यक्ष सचिन वर्मा करेंगे। 7 जून: सघन सोसायटी फॉर कल्चरल एवं वेलफेयर (भोपाल) द्वारा हेमंत देवलेकर लिखित व आनंद मिश्रा निर्देशित नाटक ‘चिड़ियाघर’ का मंचन किया जाएगा।A rehearsal scene from the play *Jis Lahore Ki*, to be performed at Natya Ganga's National Theatre Festival.संस्था नाट्यगंगा के सचिव अमजद खान, संगीत निर्देशक अमित सोनी, कोषाध्यक्ष नीता वर्मा, श्रीधर शर्मा, सोनम सोनी, डॉ. नरेंद्र बचले, हेमंत नांदेकर और वैशाली मटकर ने कला प्रेमियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आगे पढ़िये – माई रे…दुल्हन का चरित्र एक…मंच पर दुल्हनें तीन! https://indorestudio.com/mai-re-main-kase-kahun-nsd-theatre-review/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास