Saturday, May 9, 2026
Homeचर्चित फ़िल्म'अब हँसेगा इंडिया' जल्द टीवी पर, जॉनी लीवर,भाग्यश्री,अनीस बज़्मी होंगे जज

‘अब हँसेगा इंडिया’ जल्द टीवी पर, जॉनी लीवर,भाग्यश्री,अनीस बज़्मी होंगे जज

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। स्टार क्राफ्ट मनोरजंन प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही एक नया रियलिटी शो टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, शो का नाम है- “अब हंसेगा इंडिया”। इसकी टैगलाइन है, ‘अगर आपके अंदर कोई टैलेंट है तो अच्छी बात है, अगर टैलेंट नहीं भी हो तो आपका काम हो जाएगा,लेकिन आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना ज़रूरी है।’ इस शो के माध्यम से आम लोगों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिलने जा रहा है। शो में जज के रूप में जॉनी लीवर, भाग्यश्री और मशहूर कॉमेडी डायरेक्टर अनीस बज़्मी होंगे। बता दें कि अनीस बज़्मी ‘नो एंट्री’, ‘वेलकम’ जैसी सुपर हिट फिल्मों के निर्देशक हैं। इस शो सोशल मीडिया पर छाए हुए लोग यहां जगह पाएंगे। हर एपिसोड में दस कंटेस्टेंट रहेंगे। सभी प्रतिभागियों को नाम तो मिलेगा ही उन्हें इनाम भी दिया जाएगा।अनोखे शो की अनुभवी टीम : इस शो के निर्माता हैं विजय चौहान ,चिराग़ शाह ,नरेंद्र राहुरीकर और सह निर्माता हैं सारू वालिया और राहुल भानुशाली। इस अनोखे शो के डायरेक्टर तरुण चोपड़ा हैं जिन्होंने अब तक फ़िल्म फेयर अवार्ड्स, मिस इंडिया, चलती का नाम अंताक्षरी , एक मिनट , फ़िल्मी दीवाने, स्क्रीन अवार्ड्स, स्टारडस्ट अवार्ड सहित कई सारी ऐड फिल्मों का निर्देशन किया है। वह टीवी इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर है। इस शो का कॉन्सेप्ट संतोष राममीना मिजगर का है जिनकी मराठी फ़िल्म ‘पाटिल’ आ चुकी है। टीवी पे आने वाले एक घन्टे के इस शो में 3 सेगमेंट होंगे। इसके पहले सेगमेंट में रील से जुड़े हर कैटगरी के लोग आएंगे, चाहे बिज़नसमैन हों, डॉक्टर, बच्चे, बूढ़े हों, उन्हें यहां बुलाया जाएगा। शो में प्रतिभागियों से होगी बातचीत: इस शो का कॉन्सेप्ट तैयार करने वाले संतोष मिजगर के मुताबिक,’ हम प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे कि आप कहाँ के रहने वाले हैं, क्या करते हैं, यह आईडिया आपको कैसे आया’। दूसरा सेगमेंट ट्विटर का है। बहुत से लोग अलग अलग ट्वीट्स का फनी रिप्लाई करते हैं, लोगों को मजा आता है, दूसरे सेगमेंट में हम ऐसे लोगों को बुलाएंगे जो ट्विटर पर मज़ेदार जवाब देते हैं। शो का तीसरा सेगमेंट होगा जुगाड़। हमारे देश मे हर आदमी कोई न कोई जुगाड़ लगा कर अपना इनोवेशन करता है और अपना काम चलाता है। कभी-कभी वह फनी लगता है लेकिन दरअसल वह भी एक टैलेंट होता है, इस सेगमेंट में हम ऐसे जुगाड़ू लोगों को बुलाएंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे। चूंकि यह आम लोगों के लिए शो है इसलिए इसका होस्ट भी एक आम आदमी ही होगा। इसलिए हम सर्च कर रहे हैं कि कोई नया टैलेंट इसमें जगह पा सकता है। होस्ट बनने की चाह रखने वाले कलाकार,अपनी शो रील बनाकर 7400015509 पर भेज सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास