Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरें45 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप के लिए ऑडिशन आज

45 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप के लिए ऑडिशन आज

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। छिंदवाड़ा जिले की सबसे पुरानी सक्रिय नाट्य संस्था नाट्यगंगा रंगकर्म के प्रदर्शन, प्रचार और प्रशिक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रही है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा 1 मई से पैतालिस दिवसीय फिल्म एवं रंगमंच एक्टिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। सीमित स्थान के कारण प्रतिभागियों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक नाट्यगंगा कार्यालय, संत जोसफ स्कूल, खजरी रोड के सामने आयोजित होंगे। सफल प्रतिभागियों को देश के प्रसिद्ध फिल्म और नाट्य कलाकारों द्वारा 45 दिन तक अभिनय की बारीकियां सिखाई जाएंगी। A workshop on acting for theater and cinema is commencing in Chhindwara. This 45-day workshop is being organized by Natyaganga. यह कार्यशाला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसमें स्टेज एक्टिंग, कैमरा एक्टिंग, रील मेकिंग, वॉइस एंड स्पीच, गीत-संगीत, नृत्य, मार्शल आर्ट्स और परंपरागत नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भोपाल, हरियाणा, मुंबई, इंदौर आदि स्थानों से सुप्रसिद्ध कलाकार इसमें भाग लेंगे। कार्यशाला के दौरान नाटकों का मंचन भी किया जाएगा, जिनका प्रदर्शन कार्यशाला के बीच और समापन पर होगा। ऑडिशन रविवार और बुधवार को भी लिए जाएंगे। संस्था ने इच्छुक प्रतिभागियों से ऑडिशन में सम्मिलित होने का निवेदन किया है। आगे पढ़िये – नाट्यगंगा के नाट्य उत्सव में जीवंत हुई हेलन केलर की कहानी – https://indorestudio.com/poulomi-ghosh-helen-keller-play-chhindwara-natyaganga/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास