इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। पंचगनी,महाराष्ट्र में अपने क़िस्म का नया फ़िल्म फेस्टिवल 9 अक्टूबर से शुरू हो जायेगा। यह बाक़ी फ़िल्म फेस्टिवल से लिये हटकर है और ऐसा भारत में पहली बार हो रहा है। ‘दि ऑल लिविंग थिंग्स, एनवायमेंटल फिल्म फेस्टिवल’ (ALT EFF) नाम के इस फ़िल्म फेस्टिवल में सिर्फ प्रकृति और प्राणियों के अस्तित्व की बात होगी। इसमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने वाली 44 फ़िल्में दिखाई जायेगी। फेस्टिवल का यह दूसरा संस्करण है जिसके गुडविल एम्बसडर अभिनेता जैकी श्राफ बनाये गये हैं।
समारोह 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी। फेस्टिवल को लेकर जैकी श्राफ ने कहा, मैं इस रोमांचक आयोजन से जुड़कर खुश हूं और देखना चाहता हूं कि किस तरह की फिल्में इस फेस्टिवल में दिखाई जायेंगी। फेस्टिवल की सभी 44 फिल्मों को दस भागों में विभाजित किया गया है। इनके नाम है …ड्राइव-थ्रू शॉर्ट्स, एक्टिविज़न, मिडनाइट टेल्स, व्हाट्स ऑन योर प्लेट, सैपलिंग स्टोरीज़ (किड्स फ्रेंडली), फ्लक्स एंड फॉर्म, ए चेज़ ऑफ़ होप, न्यू वॉइसेस, डीप डाइव कहानियां, और प्रोग्रामर की पसंद। कुल 31 देशों की फिल्में होंगी। समारोह में 33 फिल्मों का प्रीमियर होगा। फेस्टिवल के निदेशक, कुणाल खन्ना ने कहा, “मनुष्य का अस्तित्व इस बात पर निर्भर करता है कि हम अपने अलावा अलावा अन्य सभी प्रजातियों और पारिस्थितिक तंत्रों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं, हमें अपने काम करने के तरीके में एक मौलिक और व्यवस्थित बदलाव की आवश्यकता है।”आपको बता दें,एएलटी ईएफएफ उन फिल्म निर्माताओं, रचनाकारों और कलाकारों को समर्थन देने के लिए समर्पित है जो अपनी फिल्मों के ज़रिये दर्शकों को पर्यावरणीय विषयों से जोड़ने के काम में जुटे हैं। यह कला के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने और जलवायु न्याय आंदोलन से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत को लेकर पर स्थापित किया है।
ऐसा फ़िल्म फेस्टिवल भारत में पहली बार, 44 फ़िल्मों में होगी क्या ख़ास बात ?
RELATED ARTICLES

