सिने प्रतिनिध,इंदौर स्टुडियो। अंतरिक्ष फिल्मों के लिये दुनिया भर के दर्शकों में जिज्ञासा रहती है। आरती कडव ऐसी ही फिल्म ‘फ्यूचिरिस्टिक स्पेस’ नाम से बना रही हैं। अली फ़ज़ल इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने जा रहे हैं। फ़िल्म के लिये उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आरती कड़व ने श्वेता त्रिपाठी और विक्रांत मैसी के साथ अपनी अनूठी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कार्गो’ से धूम मचा दी थी।
अली एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में अपने नए अवतार को लेकर उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने तकनीकी रूप से दक्ष क्रू के साथ फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया है। अली ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया है। यह बहुत असंभावित परिस्थितियों में एक प्रयोग की तरह है। हमने इस प्रोजेक्ट में एक बड़े कांसेप्ट को फिट करने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे।”। बता दें कि अली इन दिनों विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘खुफिया’ की भी शूटिंग कर रहे हैं।

