Saturday, September 12, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मअली फज़ल नज़र आयेंगे गेरार्ड बटलर के साथ एक्शन थ्रिलर 'कांधार' में

अली फज़ल नज़र आयेंगे गेरार्ड बटलर के साथ एक्शन थ्रिलर ‘कांधार’ में

इंदौर स्टुडियो। ‘विक्टोरिया’ और ‘अब्दुल’ जैसी फ़िल्मों से अंतरराष्ट्रीय सिने दर्शकों को प्रभावित करने वाले अली फज़ल  जल्द ही हॉलीवुड फ़िल्म ‘कांधार’ में एक प्रमुख भूमिका निभायेंगे। जेरार्ड बटलर अभिनीत यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।फिल्म का निर्देशन रिक रोमन वॉघ कर रहे हैं, जिन्होंने पहले एंजेल हैस फॉलन, फेलॉन, ग्रीनलैंड और जेके सीमन्स के साथ आने वाली फिल्म “नेशनल चैंपियंस” सहित कई अन्य फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फ़िल्म की कहानी अफगानिस्तान में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी में मिशेल के अनुभवों पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही सऊदी अरब में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म का निर्माण थंडर रोड फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है, जो “जॉन विक” और ‘सिकारिओ’, जी-बेस और कैपस्टोन ग्रुप के निर्माता हैं। उनकी आगामी हॉलीवुड रिलीज़ में ‘डेथ ऑन द नाइल’ भी शामिल है, जिसमें गैल गैडोट प्रमुख भूमिका में हैं। फ़िल्म फरवरी 2022 में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास