Wednesday, May 20, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मआलिया भट्ट ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरमेंटल फिल्म फेस्टिवल से जुड़ीं

आलिया भट्ट ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरमेंटल फिल्म फेस्टिवल से जुड़ीं

Getting your Trinity Audio player ready...

अहमद ख़ान, इंदौर स्टूडियो। आलिया भट्ट अपने प्रॉडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन के साथ पर्यावरण फ़िल्म महोत्सव से जुड़ गई हैं। ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरमेंटल फिल्म फेस्टिवल (ALT EFF) भारत का सबसे बड़ा पर्यावरण फिल्म महोत्सव है। आलिया ने इस विशिष्ट उत्सव से जुड़ने पर ख़ुशी जताई है। इस साल इस महोत्सव के तहत देश के 20 से अधिक शहरों में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चयनित 50 से अधिक फिल्में दिखाईं जायेंगी। हमारे लिये सम्मान की बात: आलिया भट्ट ने कहा -‘सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं है। यह आपसी संवाद का भी एक शक्तिशाली माध्यम है। ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल इसी बात का एक बेहतरीन मिश्रण है। पर्यावरण आज का ज़रूरी विषय भी है। इटरनल सनशाइन प्रॉडक्शन्स के ज़रिये भी हमारा उद्देश्य उन कहानियों को दर्शकों के सामने लाना है जो मौजूदा ज़रूरतों के मुताबिक, हमारी सोच में बदलाव लाती हैं’। महोत्सव का यह चौथा साल: आपको बता दें, 1 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2023 तक होने वाले इस महोत्सव का यह चौथा साल है। इस वर्ष यह फेस्टिवल 50 देशों से चुनी गई फिल्मों का प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन देश के 20 से अधिक शहरों में किया जायेगा। आगे पढ़िये –

माधुरी दीक्षित के सम्मान के साथ फ़िल्म महोत्सव का शुभारंभ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास