कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। आगामी वेब सीरीज़ “ब्यूरोक्रेट” के मुंबई के वसई में चल रहे फिल्मांकन के दौरान नाटककार, निर्देशक और अभिनेता आलोक शुक्ला के नवीनतम नाटक “आज़ादी के सिंदूरी रंग” का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर वेब सीरीज़ “ब्यूरोक्रेट” के लेखक-निर्देशक श्री संदीप जैन, प्रमुख अभिनेता अमोल पाराशर, शुभ्र ज्योति बराट और देवस ने संयुक्त रूप से इस कृति का विमोचन किया। सभी ने नाटक की विषय वस्तु की सराहना करते हुए इसे देशभक्ति, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की भावनाओं का सशक्त प्रस्तुतीकरण बताया।
इस नाटक की पहली प्रस्तुति दिल्ली के एलटीजी सभागार में पिछले वर्ष अगस्त में सुनील चौहान और साक्षी चौहान के निर्देशन में हुई थी। आलोक शुक्ला का लिखा यह उनका 16वां नाटक है। इससे पूर्व उनके तीन नाट्य संग्रह, एक रंग संस्मरण, एक शोध ग्रंथ और एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। “आज़ादी के सिंदूरी रंग” को समृद्ध प्रकाशन, नई दिल्ली ने प्रकाशित किया है और यह फिल्पकार्ट पर उपलब्ध है। आगे पढ़िये – गुरू शिष्य परंपरा योजना के नये नियमों से कला जगत में खलबली https://indorestudio.com/guru-shishya-parampara-scheme-new-rules-controversy/

