Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरेंआलोक शुक्ला का कविता संग्रह 'अफ़सोस की ख़बर'

आलोक शुक्ला का कविता संग्रह ‘अफ़सोस की ख़बर’

कला प्रतिनधि, इंदौर स्टूडियो। वरिष्ठ रंगकर्मी और लेखक आलोक शुक्ला के ज्ञान मुद्रा पब्लिकेशन भोपाल से प्रकाशित कविता संग्रह “अफ़सोस की ख़बर” का लोकार्पण मारवाह स्टूडियो में हुआ। नाइन्थ राइटर्स मीट से जुड़े इस कार्यक्रम में मारवाह स्टूडियो के चेयरमैन संदीप मारवाह, प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता, प्रेम भारद्वाज आदि मौजूद थे। इसके साथ ही सुशील भारती, ममता सोनी, प्रताप सिंह, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर स्नेह ठाकोर, विवेक मिश्रा और पूनम मटिया ने भी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संग्रह में छोटी-बड़ी 212 कविताएं: आलोक शुक्ला का यह काव्य संग्रह 195 पृष्ठों का है। इसमें चार लाइनों से लेकर चालीस लाइनों की छोटी-बड़ी 212 कविताएं हैं। इनमें से कुछ कुछ छंद युक्त हैं तो कुछ अतुकांत। कविता संग्रह में कवि की रीवा, मुंबई और दिल्ली के पड़ावों में उनके आसपास घट रही घटनाओं की शब्द यात्रा है। कविता संग्रह प्रकाशक को संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। संपर्क के नंबर हैं – 8815686059/ 8720883696/ 9424386059। इस प्रकाशन से पहले आलोक शुक्ला के दो नाट्य संग्रह क्रमश: ‘ख्वाबों के सात रंग’ ( राही प्रकाशन) “पंचरंग” और रंग संस्मरण “एक रंगकर्मी की यात्रा” (इंडिया नेटबुक्स नोएडा) से प्रकाशित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास