|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। दिल्ली की प्रमुख नाट्य संस्था, मैथिली लोक रंग (मैलोरंग) द्वारा ‘नेपथ्य रंग सम्मान 2023’ की घोषणा कर दी गई है। इस साल यह सम्मान क्रमश: रंग समीक्षक, अनुवादक एवं नाट्य लेखक श्री श्रीकांत किशोर और परिधान परिकल्पक और अभिनेत्री श्रीमती अनिला सिंह खोसला को प्रदान किया जायेगा।
एमके. रैना होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: मैलोरंग के निदेशक प्रकाश झा के अनुसार, दोनों रंगकर्मियों को नेपथ्य रंग सम्मान, एनएसडी परिसर के सम्मुख सभागार में 3 दिसंबर को शाम 5 बजे प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर भारतीय रंगमंच के वरिष्ठ रंग निर्देशक श्री एमके. रैना बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसडी के निदेशक श्री चितरंजन त्रिपाठी करेंगे। सम्मानित रंगशीर्ष को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और 51 हज़ार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। श्री झा ने बताया, ‘नेपथ्य रंगसम्मान’ के लिए स्थायी रूप से एक कार्य समिति का गठन किया गया है। इसके सदस्य हैं – सर्वश्री संजय सहाय, श्री अमिताभ श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीता माथुर ठाकुर, प्रो. सत्यव्रत राउत और प्रो. देवेंद्र राज अंकुर (संयोजक)।
अब तक तीन रंगकर्मी हो चुके सम्मानित: प्रकाश झा ने कहा, मैलोरंग द्वारा अभी तक तीन रंगकर्मियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। इनमें प्रथम सम्मान हिंदी रंगमंच के क्षेत्र में किए गए महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ीकरण के उपलक्ष्य में प्रो. महेश आनंद, दूसरा भारतीय रंगमंच में ‘मनो-शारीरिक रंगमंच’ नाम की रंगशैली की स्थापना करने वाले रंगकर्मी श्री शशांक बहुगुणा तथा तीसरा सम्मान नौटंकी रंगशैली में लगातार काम करने वाले श्री आतमजीत सिंह इस सम्मान से सम्मानित किए गये हैं। नीचे दी गई फाइल तस्वीर में आतमसिंह सम्मान ग्रहण करते नज़र आ रहे हैं। आगे पढ़िये –
8 भाषाओं में, 8 कहानियों के 8 नाटकों के मंचन का अनूठा रिकॉर्ड!

