सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। अपारशक्ति खुराना अपनी नई फिल्म ‘धोखा राउंड दि कॉर्नर’ (Dhokha Round D Corner) के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में उनके लुक को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस लुक में वे स्मॉल हेयर कट के साथ भूरे और नारंगी रंग की चेक वाली शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। अपार के प्रशंसक उन्हें अब तक हास्यपूर्ण अवतार में देखते आये हैं। जबकि ‘धोखा राउंड दि कॉर्नर’ के पोस्टर में उनके ऑन-स्क्रीन के गेटअप ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। वे कहते हैं,इस फिल्म में मेरा अभिनय एक चुनौती है। पहले मैंने इस तरह के जॉनर में कभी काम नहीं किया है। मगर यह कुछ ऐसा है जिसे मैं काफी समय से करना चाहता था। फ़िल्म में उनके साथ ही आर माधवन, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार हैं। कुकी गुलाटी इस फिल्म का निर्देशक कर रहे है। यह फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होगी।
#अपारशक्ति #सस्पेंस_थ्रिलर #धोखा_राउंड_दि_कॉर्नर #फ्सर्ट_लुक #कुकी_गुलाटी #नई_फ़िल्म #बॉलीवुड

