Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंअपनी ख़ामियों को पहचानों और प्रशिक्षण से दूर करो-डॉ.गोविन्द नामदेव

अपनी ख़ामियों को पहचानों और प्रशिक्षण से दूर करो-डॉ.गोविन्द नामदेव

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। सीधी में आयोजित 51 दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला में वरिष्ठ रंग निर्देशक और अभिनेता गोविन्द नामदेव ने कलाकारों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि हर कलाकार को अपनी खामियों और खूबियों पर अच्छी तरह से काम करना चाहिये। खुद में निखार लाने पर ही सफलता मिलती है।श्री नामदेव ने रंगमंच से जुड़ी विभिन्न विधाओं की कलाकारों को व्यावहारिक जानकारी दी। अभिनय, आवाज़, संगीत आदि के बारे में चर्चा की। बाद में उन्होंने आयोजन समिति की  प्रशंसा की और कहा कि  सीधी कला और रंगमंच का केंद्र बन चुकी है। जहां देश-विदेश के शोधकर्ता, कलाकार,समीक्षक, साहित्यकार आते रहते हैं। नीरज,रोशनी और समिति के सभी सदस्यों को मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं और बधाइयां।
आपको बता दें, इंद्रवती नाट्य समिति ‘सीधी रंगमंच’ ने 51 दिवसीय यह नि शुल्क कार्यशाला आर्ट ऑन क्लिक के प्रायोजन, एक्सट्रीम आर्ट एंड एजुकेशनल सोसायटी के प्रबंधन एवं रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसायटी के संयोजन में आयोजित की है।कार्यशाला में विशेष सहयोग-वैष्णवी गार्डेन, इन्द्रशरण सिंह,डॉ.अनूप मिश्र,विवेक सिंह,अजीता द्विवेदी,सुनील चौधरी, सुनील भुर्तिया का है ।कार्यशाला निर्देशक रोशनी प्रसाद मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें सही राह दिखाने वाला होना चाहिये। यह काम सीधी रंगमंच करने की कोशिश कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास