Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंआर्ट ऑन क्लिक की पहल - कला समाज के लिए औषधि है

आर्ट ऑन क्लिक की पहल – कला समाज के लिए औषधि है

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। इस लॉकडाउन ने एहसास कराया की हम लोगो का एक दुसरे से मिलते रहना कितना जरुरी है और सोशल होना कितना जरुरी है। कला हमें उद्दात बनाती है इसमें पेंटिंग है, डांस है, थिएटर है, लोक कलाए, है शिल्पकार हैं। आर्ट ओंन क्लिक एक सामाजिक एवं व्यावसायिक सर्विस प्रोवाईडिंग कंपनी है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10 मई 2020 से एक पहल की शुरुआत की, जिसका टाइटल “कला समाज के लिए औषधि है” इस पहल के द्वारा कलाकारों को फेसबुक और इन्स्टाग्राम लाइव सेशन के माध्यम से सभी को सन्देश दिया गया की कैसे कला समाज के लिए औषधि का काम करती है।

इस प्रयास से पूरे देश के कलाकार एवं अन्य लोग भी जुडते रहे और अपने सवाल जवाब भी करते रहे। साथ ही लॉक डाउन में बोर हो रहे लोगो को कुछ घंटे कला से जुड़ने का मौका भी मिला और साथ ही उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये जैसे हमें जमीनी स्तर पर हमेशा जुड़े रहना चाहिए, जिसे समाज निचले तब्के का समझता है और ऐसा भी कह सकते है की शाम होते ही उनके गलियों से गुजरना मुश्किल होता था तब किस प्रकार से बस्ती के बच्चो के साथ मिलकर नाटक तैयार किया और उन बच्चो में से कई बच्चे ऐसे होनहार निकले और उन्होंने अपने जीवन को पूरी तरह कला जगत में नहीं त्यागा परन्तु उस सोच से जैसे चोरी करना, लड़ाई झगडा नशा मुक्त होना कला के माध्यम से उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव हुआ। जीवन में रंगों का महत्व कुछ ऐसा है कि एक आम आदमी को भी पेंटिंग करना चाहिए। जीवन संगीतमय है – लाइव सेशन के दौरान कई सारे वक्ताओ ने अपना विचार प्रकट किया फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर कई फ़िल्मी कलाकार व थिएटर आर्टिस्ट, अभिनेता, निर्देशक, लेखक, नृत्यकार, पेंटर, संगीतकार, लाइव आ चुके है जिनमे से संजय उपाध्याय, अजय कुमार, गीता श्री, विकास बाहरी, पवन कान्त झा, कामना पाठक, गोदान कुमार, मनोज नायर, देवेन्द्र अहिरवार, अभिषेक पंडित, देव फौजदार, संदीप पाण्डेय, ममिता मालवीय, मुस्ताक काक, प्रतिभा शुमन, दमयन्ति भाटिया, भूषण शिम्पी, प्रियंका शर्मा, नरेन्द्र बहादुर सिंह, ममता पंडित, रोशनी प्रसाद मिश्र, राजीव रंजन झा, राजा सुब्रमण्यम, अंशुल दुबे, हरी चढार, अखंड शर्मा, पूजा मिश्र, कृष्णा वालके, प्रियंका कोतवाल, सांतनु पाण्डेय, प्रेक्षा मेहता, पूजा केवट, हार्दिक शाह, शिवम् ढल, सोनम शर्मा, अभिषेक देव नारायण, आलोक चटर्जी, आफताब आलम, यदुवीर यादव, नरसिंह बाबा महाराय, गौतम भावसर, उमेश मिश्र,  सूफी दिव्यांश, रीति पाण्डेय, अजित राय, निष्छल बेल्ली डांसर, कामता माखन। कंपनी के सदस्य नीरज कुंदेर, शिव नारायण कुंदेर, दिनेश जायसवाल, प्रवीण सिंह, आकाश जांगिड, स्नेहल चौहान ने अपना सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास