Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंमासूम को मिले इंसाफ़,लाइव पेंटिंग में देखिये, साहिल की अभिव्यक्ति का अंदाज़

मासूम को मिले इंसाफ़,लाइव पेंटिंग में देखिये, साहिल की अभिव्यक्ति का अंदाज़

इंदौर ( कला प्रतिनिधी। )। साहिल लहरी इंदौर के ऐसे युवा चित्रकार हैं जो बनी बनाई परिपाटी से अलग अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। साहिल इंदौर में विभिन्न आयोजनों के साथ ही ख़ास जगहों पर लाइव पेंटिंग बनाते देखे जा सकते हैं। इस तरह से वो खुद को चुनौती देते ही हैं, अपने काम के जुनून को एक नया अंदाज़ भी दे देते हैं। अच्छी बात यह है कि इस संवेदनशील कलाकार के काम को लोग महत्व देने लगे हैं। साहिल कहते हैं, जो दिल कहता है, उसकी सुनता हूं और वो करता हूं। मेरी चित्रकला में भी यही भाव और रंग नज़र आते हैं। साहिल ने महात्मा गांधी से लेकर कठुआ रेप केस की मासूम बच्ची तक के ताज़ा प्रदर्शन तक कई पेंटिंग पोस्टर बनाए हैं। उनका यह सिलसिला जारी है। इस वीडियो में वे 8 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के खिलाफ अपनी पेटिंग से आक्रोश जता रहे हैं। इंसाफ़ की मांग कर रहे हैं। बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर कला बिरादरी की तरफ से अफसोस जता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास