Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरेंबच्चों द्वारा तैयार किये गये नाटक का सफ़ल मंचन

बच्चों द्वारा तैयार किये गये नाटक का सफ़ल मंचन

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। बच्चों में रंगमंच के प्रति झुकाव व लगाव पैदा करने के लिए वुमन्स थिएटर क्लब ग्वालियर एक मुहिम चला रहा है जिसमे ग्वालियर के सभी स्कूलों में जा कर मुंशीप्रेमचन्द जी की कहानी का नाट्य रूपांतरण “बड़ी जिज्जी” का मंचन किया जा रहा है। जिससे बच्चें रंगमंच व कला के प्रति जागरूक हो सके। रंगमंच अभिव्यक्ति की कला है अपनी बात को सहज रूप से बयान करने का आसन तरीका है। मंच जीने की, बोलने की आज़ादी देता है, मन की गांठे खोलता है। इन्ही उद्देश्यों को अपना लक्ष्य बना कर संस्था सतत बच्चों के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।

गीतांजली गीत का निर्देशन : इस कड़ी में मुंशीप्रेमचन्द जी द्वारा लिखी कहानी का नाट्य रूपांतरण और निर्देशन गीतांजली गीत के द्वारा किया गया,  नाटक की अवधि 40 मिनिट है। मंच पर जाह्नवी, अनेरी और कृष्ण ने अभिनय किया। इसका सफ़ल मंचन माहेश्वरी पब्लिक स्कूल और मॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर में किया गया। स्कूल के बच्चों के लिए इस नाटक को देखना एक नया अनुभव था। बच्चों एवं स्कूल के शिक्षकों द्वारा कलाकरों की भूरी भूरी प्रसंशा की गई।छत्तीसगढ़ के फेस्टिवल में भी होगा मंचन : संस्था अगले दो महीनों में विभिन्न स्कूलों में इसका मंचन कर अपने लक्ष्य को पूरा करेगी। संस्था के सदस्यों द्वारा तैयार ये नाटक अगले महीने छत्तीसगढ़ के एक फेस्टिवल में भी जाने वाला है। संस्था के सदस्य ऋतुराज, संघमित्रा, दिवा सिंह का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास