Monday, September 7, 2026
Homeकला खबरेंनेशनल चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल में 7 बच्चों को ‘कलाश्री’ पुरस्कार

नेशनल चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल में 7 बच्चों को ‘कलाश्री’ पुरस्कार

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। शादनगर, तेलंगाना हैदराबाद शहर का एक उपनगर है। रंगारेड्डी ज़िले के इस नगर में नेशनल चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें 7 प्रतिभाशाली बच्चों को ‘बाल कलाश्री’ का सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित बाल कलाकार नृत्य और नाटक के क्षेत्र में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजन: यह आयोजन, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और भाषा एवं संस्कृति विभाग, तेलंगाना सरकार के सहयोग से संस्कार भारती और नव कला भारती अकादमी, शादनगर द्वारा किया गया। इसमें साउथ सेंट्रल ज़ोन कल्चरल सेंटर, नागपुर और तेलंगाना स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

बाल रंगमंच महोत्सव में सम्मान: फेस्टिवल के निदेशक टीवी रंगैया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, बाल रंगमंच महोत्सव को समर्पित इस वर्ष में हमने बच्चों को “बाल कलाश्री” पुरस्कार दिया है। इसी तरह हमने 11 कला गुरूओं को ‘काका श्री’ पुरस्कार प्रदान किया है। उन्होंने बताया, बाल महोत्सव का आयोजन सिंगाराम श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुआ। इसका सह-संचालन सर्वश्री के. रंगनाथम बेजुगम, रमेश एस. रविंदर, शिवा वडला, रमेश चारी, नवीन कुमार, एसनाथी, साई कृष्णा और के. प्रमोद कुमार ने किया। इस वर्ष जिन बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया गया है। उनके नाम और विवरण आगे पढ़िये।
1. वी निवेदिता -12 साल की निवेदिता 7 वीं क्लास की स्टूडेंट है। वह नाटक,मोनो एक्टिंग, कुचिपुड़ी नृत्य के इस उम्र में ही 200 से अधिक परफॉरमेंस दे चुकी है। उसे 10 राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अध्धयन के साथ ही कुचिपुड़ी नृत्य सीख रही है। 2. मुलुगु पूर्ण बोधा – मुलुगु मूल रूप से वरगल, तेलंगाना का एक रंगमंच कलाकार है। मुलुगुफिल्मों में भी काम कर चुका है। इसके साथ ही वह डबिंग आर्टिस्ट भी है। एक शॉर्ट फिल्म में एक्टिंग के लिये उसे कोलकाता बंगाल टाइगर गोल्डन पुरस्कार मिला है। 3. ए लोहित – 11 साल का लोहित अभी छठी क्लास में पढ़ता है। ये विजयवाड़ा,आंध्र प्रदेश का बाल कलाकार है। एक कलाकार के रुप में इस बच्चे को राज्य स्तरीय नंदी नाट्य पुरस्कार मिला है। जेटीवी के तेलुगु ड्रामा और जूनियर टीवी शो में भाग ले चुका है। 4. संबराजू रागनी – कुचिपुड़ी नृत्य के लिये ख्यात इस कलाकार की उम्र 14 साल की है। इन्होंने कम उम्र में ही कुचिपुड़ी के अनेक कार्यक्रम दिये हैं। साथ ही नाटकों में भी अभिनय किया है। परफॉरमेंस के लिये कई प्रशंसा पत्र और पुरस्कार मिले हैं। 5. जी. मैत्री –  13 साल की मैत्री पल्ली तेलंगाना की कलाकार है। कई पौराणिक नाटकों में काम कर चुकी है। राम और श्रीकृष्ण की भूमिकाओं के लिये लोकप्रिय है। सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार जीत चुकी है। 6. अनुभूति कुंदेर 12 वर्ष की अनुभूति पिछले 6 वर्षों से रंगमंच कर रही है, इन्होंने खंजरी, पांच दिन, बसदेवा, रानी चेनम्मा, मालविकाग्निमित्रम, चंदनुआ, तीन सयाने, सरू, भक्त आनंद, लतमरबा, बसामन मामा, चरणदास चोर, उजबक राजा तीन डकैत, कर्णभारम, नमस्कार जी नमस्कार सहित कुल 15 नाटकों में अभिनय किया है। अनुभूति ने “भारत रंग महोत्सव” सहित बीस से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सवों में भागीदारी निभाया है।7. अभिनय कुन्देर – अभिनय 4 साल की उम्र से ही नाटकों में काम कर रहे है। अभिनय ने तीन सयाने, भक्त आनंद, लतमरबा, बसामन मामा, चरणदास चोर, उजबक राजा, तीन डकैत, कर्णभारम, नमस्कार जी जैसे नाटकों में अभिनय किया है। आयोजन में प्रख्यात टीवी और फिल्म कलाकार – लक्ष्मी किरण, कोमकरम, सुनामी सुधाकर, अंगी बाबू, आरसीएम राजू, वी.नारायण और डॉ.वीटी राव और ई. जालन्दर जैसी विभूतियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि विभिन्न कार्यक्रमों में प्रमुख अतिथियों के रूप में सर्वश्री एसवी नारायण, एम.मछिंदर, बंडरी रमेश जी, महबूब नगर के एमएलसी एन.नवीन कुमार रेड्डी, शादनगर के पूर्व विधायक बक्कानी नरसिम्हुलु, वाई. अंजय यादव, के.नरेंद्र शामिल हुए।फेस्टिवल के निदेशक टीवी रंगैया: फेस्टिवल के निदेशक टीवी रंगैया तेलंगाना के जाने-पहचाने अभिनेता, लेखक और निर्देशक हैं। आपने कई पौराणिक भूमिकाओं में अभिनय किया है। कई सामाजिक नाटक किये हैं। रंगैया जी ने कुछ फिल्मों और लघु फिल्मों में भी काम किया है। इनकी बाल रंगमंच में विशेष रुचि है। बच्चों से जुड़े कई कार्यक्रम किये हैं। वर्तमान में आप केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड और एससीजेडसीसी नागपुर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध हैं। आप संस्कार भारती तेलंगाना के प्रादेशिक अध्यक्ष भी हैं। आगे पढ़िये – https://indorestudio.com/us-me-atankwadi-ki-premika/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास