Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरेंदिल्ली के बाल भारती पब्लिक स्कूल में हुआ फिल्म फेस्टिवल

दिल्ली के बाल भारती पब्लिक स्कूल में हुआ फिल्म फेस्टिवल

शताक्शी खरे, इंदौर स्टूडियो। दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल मार्ग पर मौजूद बाल भारती पब्लिक स्कूल में बबलगम इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल (BICFF) द्वारा फिल्म प्रदर्शन का आयोजन संपन्न हुआ। 5 से 7 नवंबर तक आयोजित इस प्रेरक महोत्सव में स्कूली विद्यार्थियों के साथ गुरूजनों ने भी बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। डीपीएस-जीबीएन से हुआ था शुभारंभ: आपको बता दें कि बाल भारती पब्लिक स्कूल का पहला आयोजन अक्टूबर 2024 में नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल,जीबीएन में हुआ है। इस फेस्टिवल में देश-विदेश की फिल्मों के प्रदर्शन के साथ ही कुछ ख़ास विषयों संवाद के साथ भी शामिल थे। जारी रहेगा बाल फिल्मोत्सवों का सिलसिला: फेस्टिवल की निदेशक सुनयना के अनुसार बबलगम इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल का सिलसिला आने वाले महीनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक बाल दर्शकों तक इस एजुकेशनल को ले जाना चाहते हैं। ताकि नई पीढ़ी में आज और भविष्य के विषयों को लेकर बेहतर समझ पैदा हो। उनमें नई रचनात्मक उर्जा का भी संचार हो।बाल भारती स्कूल प्रबंधन का आभार: सुश्री सुनयना ने बाल भारती के आयोजन में सहयोग के लिये स्कूल के प्रबंधन और प्रशासनिक प्रमुखों की प्रशंसा की है। स्कूल स्टाफ़ के प्रति आभार जताया है। आगे पढ़िये – पहले बबलगम इंटरनेशनल चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल की रिपोर्ट – https://indorestudio.com/yadgar-bubble-children-film-festival/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास