इंदौर स्टूडियो, कला प्रतिनिधि। बाल दिवस के अवसर पर एमपी नगर भोपाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दस चयनित स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी रूचि के अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कुछ प्रतिभागियों ने स्व रचित रचनायें सुनाईं। कुछ कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर भी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचाचन कुमार देश बंधु ने किया। वे पहले भी कविताओं की प्रस्तुति को लेकर ओपन माइक के कार्यक्रम करते रहे हैं। कार्यक्रम में आयुष और पीयूष शर्मा ने अपनी रचनाएं सुनाईं। पीयूष ने अपनी एक रचना में युवाओं की जीवन शैली पर भी व्यंग्य कसा।
कार्यक्रम संयोजक कुमार बंधु ने बचपन की अनुभूतियों को लेकर एक कविता सुनाई।
तुम सिर्फ बूंद नहीं
पूरा सागर हो
तुम पहला भाग नहीं
पूरा भू भाग हो
जब बादल नहीं तो बारिश कहाँ
जब शर्म नहीं तो सम्मान कहाँ
कार्यक्रम में प्रिया तिवारी, पलक, शांतनु विश्वास, कृष्णा, सत्यम ने भी अपनी प्रस्तुतियों के साथ ही अपने विचार रखे।

