Monday, September 7, 2026
Homeकला खबरेंबालासाहेब की कृति ‘कैफियत’ को मिलेगा राशिनकर सम्मान

बालासाहेब की कृति ‘कैफियत’ को मिलेगा राशिनकर सम्मान

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। आपले वाचनालय एवं श्री सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। संस्था सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि देशभर से आई काव्य संग्रहों की प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने गुहागर के प्रतिभाशाली कवि बालासाहेब लबडे की कृति एक ‘कैफियत’ का चयन कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अ.भा. सम्मान’ 2022 के लिए किया है। (फाइल फोटो: कवि डॉ.विशाल इंगोले को बीते वर्ष मिले वंसत राशिनकर स्मृति सम्मान की तस्वीर।)इन कवियों को मिला सम्मान: पूर्व सर्वश्री रविचन्द्र हडसनकर, दासू वैद्य,गीतेश गजानन शिंदे, संजय चौधरी, डॉ. विशाल इंगोले एवं राजू देसले इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके है। उल्लेखनीय काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर काव्य साधना अ. भा. सम्मान ‘2022 के लिए अमरावती के नितीन भट की कृति उन्हात घर माझे, पुणे  के शरद कवठेकर की कृति निष्पर्ण वेदना, जयश्री वाघ नाशिक की कृति नीलमोहर, लातूर  के भारत सातपुते की कृति सांगना ग आई ? , परभणी के तुकाराम पुंडलिक खिल्लारे की कृति सांजफुले, बारामती के राघव की कृति रातराणी का चयन किया गया है। आपले वाचनालय राजेंद्र नगर में निकट भविष्य में होने वाले गरिमामय समारोह में ये सम्मान प्रदान किये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास