बेंगलुरु से शकील अख़्तर। हाल ही में बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (BIFFES) संपन्न हुआ। इस हायब्रिड महोत्सव के दौरान 55 देशों की 200 से ज़्यादा फ़िल्में दिखाई गईं। महामारी से जुड़ी सावधानियों के बीच हज़ारों की संख्या दर्शक इन फ़िल्मों को देखने पहुँचे। कोविड की वजह से बीते साल यह महोत्सव नहीं हो सका था। इसीलिये महोत्सव के तेहरवें संस्करण में दो साल (2020 और 2021) की फ़िल्में शामिल की गईं। महोत्सव में तीन खंडों की प्रतिस्पर्धा में किन भारतीय, कन्नड़ और विदेशी फिल्मों ने अपना कमाल दिखाया और पुरस्कार अपने नाम किये। आइये डालते हैं उनकी सूची पर एक नज़र।
(नीचे तस्वीर में फिल़्म ‘सेमखोर’ की शूटिंग के दौरान एमी बरुआ)चित्र भारती भारतीय सिनेमा प्रतिस्पर्धा 2020
सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा फ़िल्म: सेमखोर, निर्देशक: एमी बरूआ, निर्माता: माला बरूआ
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा फिल्म: ताहिरा, निर्देशक: सिद्दीक परावूर, निर्माण: मुज़रिस मूवीस
तृतीय सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा फिल्म: ब्रिज, निर्देशक: कृपाल कलिता, निर्माता: सबिता देवी,राम कुमार दास
चित्र भारती भारतीय सिनेमा प्रतिस्पर्धा 2021
सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा फ़िल्म: मेप्पदियां, निर्देशक: विष्णु मोहन, निर्माता: उन्नी मुकुन्दन
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा फिल्म: गाँधी एंड कंपनी, निर्देशक: मनीष सैनी, निर्माण: महेश दानन्नावर
तृतीय सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा फिल्म: एडियू गोदार्द, निर्देशक: अमृत भट्टाचार्य, निर्माता: स्वास्तिक अर्थूज़
एशियाई सिनेमा प्रतिस्पर्धा 2020
सर्वश्रेष्ठ एशियाई फ़िल्म: दि न्यूज़ पेपर, निर्देशक: सारथ कोथलावाला, कुमार थिरिमदुरा निर्माता: बंदुला गुनवर्धना
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ एशियाई फ़िल्म: गॉड ऑन दि बालकनी, निर्देशन: विश्वजीत बोरा, निर्माता: नूरुल सुल्तान
स्पेशल जूरी मेंशन: दि वंडरलस्ट ऑफ अपू, निर्देशक: सुभ्राजीत मित्रा, निर्माता: गौरांग जालान एशियाई सिनेमा प्रतिस्पर्धा 2021
सर्वश्रेष्ठ एशियाई फ़िल्म: नॉट टुडे, निर्देशक: आदित्य कृपलानी, निर्माण: मुम्बादेवी मोशन पिक्चर्स
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ एशियाई फ़िल्म: एबसेन्स, निर्देशक: अली मुस्तफ़ा, निर्माता: अली मुस्तफ़ा
स्पेशल जूरी मेंशन: टू डॉग्ज़, निर्देशक: अमीर अज़ीज़ी, निर्माता: नाविद मुहम्म्दज़दाह
कन्नड़ सिनेमा प्रतिस्पर्धा: कर्नाटक चल चित्र अकादमी पुरस्कार 2020
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: पिंकी एली,निर्देशक: पृथ्वी कोननूर,निर्माता: कृष्णगौड़ा
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फ़िल्म: दारी यावुद्दया वैकुंटके, निर्देशक: सिद्दू पूर्णचंद्र, निर्माता: श्री बसेसवरा क्रियेशन्स
तृतीय सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फ़िल्म: ओ नन्ना चेतना, निर्देशक: अपूर्व आशादेवी, निर्माता: संतोष कुमार
स्पेशल जूरी मेंशन: मसन्दा होवू, निर्देशक: अमर गौड़ा, निर्माता: अविनाश यू शेट्टी
( फ़िल्म ‘पिंकी एली’ के लिये सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फ़िल्म का कर्नाटक के राज्यपाल से अवार्ड लेते हुए निर्माता,निर्देशक)
कन्नड़ सिनेमा प्रतिस्पर्धा: कर्नाटक चल चित्र अकादमी पुरस्कार 2021
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: दोद्दाहट्टी बोरेगौड़ा, निर्देशक: रघु केएम, निर्माता: लोकेश केएम
द्वितीय सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फ़िल्म: दांडी, निर्देशक:विशाल राज, निर्माता: ऊषा रानी एससी
तृतीय सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फ़िल्म: देवड़ा काड़, निर्देशक: अमर एल निर्माता: मंजूला आर
स्पेशल जूरी मेंशन: केक,निर्देशक: किशोर मूदबिद्री, निर्माता:ईश्वर क्रियेशन्स
कन्नड़ पॉपुलर इंटरटेनमेंट 2020
साल की सर्वाधिक लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म: दीया, निर्देशक: अशोक केएस, निर्माता:डी कृष्णा चैतन्य
दूसरी सर्वाधिक लोकप्रिय कन्नड़ फ़िल्म: शिवाजी सूरतकाल,निर्देशक:आकाश स्रीवास्तव,निर्माता: अनूप गौड़ा, रेखा केएन
तीसरी सर्वाधिक लोकप्रिय कन्नड़ फ़िल्म: लव मॉकटेल, निर्देशक: डार्लिंग कृष्णा, निर्माता: डार्लिंग कृष्णा,मिलन नागराज
(फ़िल्म ‘दीया’ का एक दृश्य)
कन्नड़ पॉपुलर इंटरटेनमेंट 2021
साल की सर्वाधिक लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म: युवरत्ना, निर्देशक: संतोष आनंद्रम, निर्माता:विजय किरागन्दूर
दूसरी सर्वाधिक लोकप्रिय कन्नड़ फ़िल्म:रॉबर्ट, निर्देशक: थरूण सुधीर, निर्माता: उमापैथी श्रीनिवास गौड़ा
तीसरी सर्वाधिक लोकप्रिय कन्नड़ फ़िल्म: कोटिगोब्बा 3, निर्देशक: शिवा कार्तिक, निर्माता: सूरप्पा बाबू
स्पेशल जूरी मेंशन: पोगारू, निर्देशक: नंद किशोर,निर्माता: बीके गंगाधर