इंदौर स्टुडियो। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा आगामी 14, 15 एवं 16 अप्रैल को आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के “लोगो का विमोचन समारोह” आज इंदौर में सम्पन्न हुआ। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा शामिल हुए। आप स्वदेश पत्र समूह के अध्यक्ष एवं सम्पादक हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ.प्रकाश हिंदुस्तानी ने की। होटल सरोवर पोर्टिको में यह कार्यक्रम हुआ। इस तरह विचार मंथन और सांस्कृतिक संध्याओं से जुड़े तेन दिवसीय इस आयोजन की तैयारियों का श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर वेब दुनिया के प्रधान संपादक संदीप सिंह सिसोदिया, फ्री प्रेस के वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया, सहारा समय म.प्र. / छग के संपादक सुदेश तिवारी, मनी 4 ड्राइव के संचालक जेम्स पाल, वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य एवं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत डॉ. मानसिंह परमार, विवेक गोरे, रचना जौहरी, संजय लुणावत, आलोक बाजपेयी, अभिषेक बडजात्या, घनश्याम पटेल एवं नवनीत शुक्ला ने किया। अतिथियों को संजू माहोरे और प्रियंका पांडे ने स्मारिका “दायरा” भेंट की. स्मृति चिन्ह डॉ. सोनाली नरगुंदे एवं सोनाली यादव ने भेंट किए. कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार खारीवाल ने किया। अंत में सुदेश तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

