Thursday, October 15, 2026
Homeकला खबरेंसंस्कृति का संरक्षण सभी की ज़िम्मेदारी: डॉ. महेश शर्मा

संस्कृति का संरक्षण सभी की ज़िम्मेदारी: डॉ. महेश शर्मा

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। सांस्कृतिक धरोहर और संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक भारतीय की ज़िम्मेदारी है। पूर्व केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी ने कही। उन्होंने यह विचार इंदौर से नोएडा में उनसे मुलाकात के लिये पहुँचे सांसद शंकर लालवानी और संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा के समक्ष रखे। डॉ. शर्मा ने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमें विश्व गुरु बनाएगी। सांस्कृतिक संरक्षण के लिए बधाई: डॉ. शर्मा ने सांसद शंकर लालवानी द्वारा ‘लोक संस्कृति मंच’ के माध्यम से इंदौर में किए गये सांस्कृतिक आयोजनों और धरोहरों के संरक्षण सम्बधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और सम्वर्धित करने में योगदान देना चाहिये।  पढ़ते रहिये –   https://indorestudio.com/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास