Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंप्रतिष्ठित भवभूति अलंकरण 2019 नरेश सक्सेना को

प्रतिष्ठित भवभूति अलंकरण 2019 नरेश सक्सेना को

मप्र हिन्दी साहित्य ‘सम्मेलन’ का प्रतिष्ठित भवभूति अलंकरण 2019 वरिष्ठ कवि श्री नरेश सक्सेना को प्रदान किये जाने का निर्णय हुआ है।

नरेश जी का जन्म 16 जनवरी 1939 को ग्वालियर में हुआ और पढ़ाई शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जबलपुर में हुई।उन्होंने साहित्य की सभी विधाओं में विपुल लेखन किया है, जिसे व्यापक स्तर पर पढ़ा और सराहा गया है। उनकी कविताएँ अपने दौर की तल्ख सच्चाइयों से रुबरु कराती हैं।

निर्णायक मण्डल में वरिष्ठ कवि श्री मलय, वरिष्ठ कथाकार श्री राजेन्द्र दानी और वरिष्ठ आलोचक डॉ. सेवाराम त्रिपाठी शामिल थे।भवभूति अलंकरण एवं वागीश्वरी पुरस्कार समारोह 13 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास