कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। आगर मालवा में जन्मी सुश्री हेमलता शर्मा जो भोली बेन के नाम से पहचानी जाती हैं, उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी मालवी सुविचारों पर लिखी गई पुस्तक “आज को ग्यान-मालवी सुविचार” के लिये मिला है। आपको बता दें, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भारत सरकार की कीर्तिमान मानक पुस्तिका है।
पुस्तक के नाम बने कई रिकॉर्ड: सुश्री हेमलता मालवी के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। वे मालवी में विविध लेखन भी कर रही हैं। उन्होंने कहा-‘इस पुस्तक के नाम कई रिकॉर्ड बने हैं। यह पुस्तक मालवी सुविचारों पर प्रथम पुस्तक है। मालवी लोकभाषा के इतिहास में ऐसी कोई पुस्तक आज तक नहीं आई। लन्दन पार्लियामेंट में सर्वप्रथम प्रकाश में आने वाली यह प्रथम पुस्तक भी है। इसकी लंदन ईलिंग के सांसद वीरेंद्र शर्मा, भारतीय उच्चायोग के दीपक चौधरी और लंदन की काउंसलर ज़किया ज़ुबेरी और यूके के तेजेन्द्र शर्मा जी ने प्रशंसा की है’। विशेष बात यह भी है कि इस पुस्तक की मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग से सम्बद्ध, साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने समीक्षा लिखी है। इस पुस्तक का प्रिंसेप प्रकाशन ने पब्लिश किया है। आगे पढ़िये –
एनएसडी, रंगमंडल के 7 सुपरहिट नाटक! हर प्रस्तुति का अलग ‘रंग’

