Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंभोपाल में शुचि शुक्ला के पहले काव्य संग्रह –‘अनकही’ का विमोचन, कार्यक्रम...

भोपाल में शुचि शुक्ला के पहले काव्य संग्रह –‘अनकही’ का विमोचन, कार्यक्रम में मंचन के साथ हुआ काव्य पाठ

भोपाल, इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम : शहर में शुचि शुक्ला के पहले काव्य संग्रह ‘अनकही’ का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ.साधना बलवटे, केजी त्रिवेदी और आशीष श्रीवास्तव मौजूद थे। इस अवसर पर काव्य पाठ के साथ ही अपर्णा जोशी के निर्देशन में शुचि शुक्ला की कविताओं पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति भी दी गई।
आपको बता दें, शुचि शुक्ला पेशे से एक टीचर हैं। डेढ़ दशक से वे अध्यपन,अध्यापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। शुचि एक संवेदनशील कवियित्री भी हैं,‘अनकही’ में उनकी पिछले कुछ वर्षों में लिखी गई रचनाएँ शामिल की गईं हैं। शुचि के मुताबिक, कविताएँ असल में इंसान के दिल से निकले वो आँसू हैं जो औरों को मुस्कान दे जाते हैं, एक नई समझ और अर्थ देते हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा भी अपर्णा जोशी ने ही तैयार की थी। उनकी देखरेख में संचालन सना शेख और अनु सिंघई ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास