Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंबिट्रिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने किया चिंतन बाकीवाला को सम्मानित

बिट्रिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने किया चिंतन बाकीवाला को सम्मानित

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। अपनी आवाज़ से फिल्म संगीत के स्व.गायक किशोर कुमार को जीवंत करने वाले गायक कलाकार चिंतन बाकीवाला को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया है। एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में उन्हें स्मृति चिन्ह भारतीय मूल के बिट्रिश सांसद और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संरक्षक वीरेंद्र शर्मा ने प्रदान किया। यह कार्यक्रम हाल ही में इंदौर में संपन्न हुआ।एडवोकेट संतोष शुक्ला ने की प्रशंसा: समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष एवं सीईओ एडवोकेट संतोष शुक्ला ने कहा -‘चिंतन बाकीवाला को स्मृति चिन्ह संगीत के साथ उनके सामाजिक,सांस्कृतिक क्षेत्र में दिये योगदान के लिये प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र शर्मा के साथ ही बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ.सत्यनाराययम जटिया,वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के डॉ.दिवाकर सुकुल भी मौजूद थे।15 देशों की हस्तियाँ सम्मिलित हुईं: कार्यक्रम में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूएई, नेपाल और 15 देशों की अंतरराष्ट्रीय हस्तियाँ भी मौजूद थीं जिसमें अन्य रिकॉर्ड धारकों को भी सम्मानित किया गया। एडवोकेट शुक्ला ने बताया कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड एक प्रमाणित अंतरराष्ट्रीय संस्था है। दुनिया भर में यह संगठन अपने समर्पित सेवा कार्यों के लिये प्रतिष्ठित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास