शकील अख़्तर,इंदौर स्टूडियो। दिल्ली के सिरेमिक कलाकार और युवा कवि इन दिनों मिस्र की यात्रा पर हैं। वे मिस्र की राजधानी काहिरा में एक आर्ट वर्कशॉप में हिस्सा लेने पहुँचे हैं। दिलचस्प बात है कि यह इंटरनेशनल आर्ट वर्कशॉप काहिरा की एक पुरानी फैक्ट्री में आयोजित की गई है। इसमें विभिन्न देशों के 21 कलाकार भाग ले रहे हैं।
खनुम अंतरराष्ट्रीय सिरेमिक्स एवं मूर्तिकला वर्कशॉप: सीरज जिस आर्ट वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे हैं उसका नाम है पहली खनुम अंतरराष्ट्रीय सिरेमिक्स एवं मूर्तिकला वर्कशॉप। इस तरह की वर्कशॉप यहाँ पहली बार आयोजित की गई है। वर्कशॉप एक पुरानी फैक्ट्री में चल रही है। इस फैक्ट्री का नाम ‘चीनी फैक्ट्री’ है। यह फैक्ट्री करीब 40 साल पुरानी बताई जाती है। इसमें उपयोगी और कलात्मक बर्तन या विविध पात्र बनाये जाते हैं। 21 कलाकारों की ये आर्ट वर्कशॉप 27 नवंबर 2022 से जारी है।
वर्कशॉप में अमेरिका और ऑस्ट्रिया के भी कलाकार: वर्कशॉप में भारत समेत इराक,कुवैत,जॉर्डन,ट्यूनेशिया,सऊदी अरेबिया,अर्जेन्टिना,ऑस्ट्रिया,अमेरिका और मिस्र के स्थानीय कलाकार अपनी-अपनी तरह का काम प्रदर्शित कर रहे हैं। सीरज सक्सेना के मुताबिक, इस आर्ट एक्जीबिशन के माध्यम से उन्हें पहली बार बहुत से कलाकारों से मिलने और उनके काम को देखने का मौका मिल रहा है। यह उनके लिये एक नया अनुभव है। सीरज का ये भी कहना है कि यहाँ पर सभी के काम करने की रचना प्रक्रिया, उनके अपने तजुरबों हैं। जिन्हें लेकर दिलचस्प आपसी विचार विमर्श भी जारी है। ऐसे में एक दूसरे के कला नज़रिये को भी समझने का मौका मिल रहा है। 
किस देश से पहुँचे कौन से मशहूर कलाकार: वर्कशॉप में इराक से नरवीन कसीन (इराक), अली अल अवध (कुवैत),याकूब अल अतूम (जॉर्डन), सारा बेन अतिया ( ट्यूनेशिया), अन्ना स्टेनहसलर (ऑस्ट्रिया), सिरज सक्सेना, (भारत),स्टेलर इक्की (अमेरिका),मनाल हारबी (सऊदी अरेबिया), वेलमा वलवरदी (अर्जेन्टिना),और जैनब सलेम,नेहर ओला, ओसामा खालिद शिराज,मलवा ज़करिया जैसे कलाकार मिस्र से ही हिस्सा ले रहे हैं। नील नदी के किनारे बसा काहिरा अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर है। अपने 3000 सालों के इतिहास में यह विभिन्न मिस्र शासकों के राज्य की राजधानी रहा। ब्रिटिश काल में भी इसका महत्व बरकरार रहा। मिस्र की राजधानी काहिरा आज औद्योगिकीकरण का प्रतीक है। आप इस लिंक को क्लिक कर देखिये आर्ट वर्कशॉप की वीडियो रिपोर्ट।
काहिरा की आर्ट वर्कशॉप में सिरेमिक कलाकार सीरज सक्सेना
RELATED ARTICLES

