इंदौर ( कला संवाददाता )। हाल ही में शहर के वोयेज कैफेटेरिया में एक अनूठी पोएट्री वर्कशॉप का आयोजन किया गया। ‘काफिये में बोलो’ शीर्षक से मास्टर क्लास का आयोजन यौरकोट और पोएट्री कार्नर इंडिया ने किया। मास्टर क्लास के टीचर बने शहर के युवा कवि अवधेश शर्मा ‘ध्रुव’ । शहर की कई युवा कवियों ने इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया।

कार्यशाला का मकसद नये कवियों को हिंदी छंद शास्त्र की बारीकियों से अवगत कराना था। इसमें हिंदी के मुख्य छंदों- दोहे, घनाक्षरी, सोरठा, गीतिका, कुंडलिया जैसे कठिन छंदों की जानकारी दी गई। इसके आधार पर कार्यशाला में आये कवियों ने अपनी रचनायें तैयार की। उनका पाठ किया। 3 घंटे इस कार्यशाला में हिंदी के साथ ही उर्दू ग़ज़ल के मूल अंगों काफ़िया, रदीफ़, मतला, बहर के अनुसार ग़ज़ल, मुक्तक की रचना भी सिखाई गई।

