|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। ‘फिल्म ‘द आर्चीज – मेड इन इंडिया’ में मासूमियत, भोलेपन और दोस्ती को दिखाया गया है। यह काम बेहद चुनौती से भरा था। इस तरह के प्रतिष्ठित कॉमिक के लिये काम करना मेरे लिये सम्मान की बात है’। यह बात ज़ोया अख़्तर ने कही। वे भारतीय इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में फिल्म पर अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। आपको बता दें कि इस फिल्म से कई स्टार किड्स अपना डेब्यू कर रहे हैं। इनमें सुहाना खान, ख़ुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का नाम शामिल है। इन तीनों स्टार किड्स के अलावा फिल्म में युवराज मेंडा, अदिति डॉट सहगल, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना भी अहम किरदार में हैं।
कॉमिक पर फ़िल्म बनाना आसान नहीं था: ज़ोया अख़्तर ने कहा- ‘आर्ची कॉमिक के सार और बारिकियों को परदे पर लाना आसान नहीं था। इसके पात्र जाने-पहचाने और पूरी दुनिया में पसंद किये जाते हैं। यह मेरे भी बचपन का भी हिस्सा रहा है। ऐसे में स्क्रिप्ट के स्तर पर यह काम ज़रा मुश्किल था। इसमें एक तरफ़ तो उस पीढ़ी को जोड़ना था जो कॉमिक को पढ़ते हुए बड़ी हुई और दूसरी तरफ़ आज की जनरेशन को इससे जोड़ना था। यह एकदम नया अनुभव था’।
आर्ची टीम को फिल्म पर गर्व: आर्ची कॉमिक के सीईओ जॉन गोल्डवाटर ने कहा- ‘यह गर्व की बात है कि आर्ची कॉमिक्स के किरदार और कहानियां 50 से अधिक वर्षों से विश्व स्तर पर और विशेष रूप से भारत में प्रशंसकों के बीच छाए रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने पूरी फिल्म में प्रत्येक काल्पनिक पात्रों के जुड़ाव और उनकी प्रामाणिकता को बरकरार रखा है। न्यूयॉर्क की आर्ची टीम को फिल्म पर बहुत गर्व है’।
नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए एक बड़ा पल: ‘नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट डायरेक्टर, रुचिका कपूर शेख ने कहा -‘यह नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए एक बड़ा लम्हा है जहां हमें आर्ची कॉमिक्स के इतिहास में पहली फीचर फिल्म बनाकर वैश्विक फ्रेंचाइजी मिली है। यह भारत से निकलने वाली एक सांस्कृतिक फिल्म है जो वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ेगी’।
‘द आर्चीज‘ का भारतीय रूपांतरण : ‘द आर्चीज’ प्रतिष्ठित कॉमिक सीरीज ‘द आर्चीज’ का भारतीय रूपांतरण है। यह 1960 के दशक के भारत के काल्पनिक पहाड़ी शहर रिवरडेल में स्थापित है। जहां किशोरों का एक समूह प्यार, दरियादिली, दोस्ती और विद्रोह के साथ संघर्ष करता है। यह म्यूजिकल फिल्म 7 दिसंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आगे पढ़िये –
‘ऐ वतन’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक भावपूर्ण फ़िल्म: करण जौहर

